TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

ऐसे थे प्रिंस फिलिप: पत्नी को करते थे बेपनाह प्यार, ऐसे हुई थी शादी

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ का रिश्ता 73 साल का साथ रहा। वो हमेशा एक वफादार पति की तरह एलिजाबेथ का साथ देते रहे।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 9 April 2021 1:41 PM GMT
ऐसे थे प्रिंस फिलिप: पत्नी को करते थे बेपनाह प्यार, ऐसे हुई थी शादी
X

ऐसे थे प्रिंस फिलिप: पत्नी को करते थे बेपनाह प्यार, ऐसे हुई थी शादी (फोटो- सोशल मीडिया)

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का शुक्रवार को निधन हो गया। ड्यूक आफ एडिनबर्ग (Duke of Edinburgh) के नाम से पहचाने जाने वाले प्रिंस फिलिप ने 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और पत्‍नी व परिवार से अंतिम विदा ली।

एक जिम्मेदार पिता और वफादार पति

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का रिश्ता करीब 73 साल का साथ रहा। वो हमेशा एक वफादार पति की तरह एलिजाबेथ का साथ देते रहे। वो केवल एक खुशमिजाज इंसान ही नहीं बल्‍क‍ि एक जिम्मेदार पिता और वफादार पति भी थे। एक ऐसे सिपाही जो देश की सेवा में जान न्‍यौछावर करने को भी तैयार थे।

प्रिंस के निधन के बाद शाही परिवार समेत पूरे ब्रिटेन में शोक की लहर है। प्रिंस फिलिप के निधन के बाद उनके सम्मान में ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी शोक का भी ऐलान कर दिया गया है। आज हम आपको प्रिंस फिलिप के बचपन की कठिनाइयों और एलिजाबेथ द्वितीय के साथ रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं।

(फोटो- सोशल मीडिया)

10 जून 1921 को हुआ था जन्म

ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को कोर्फू आइलैंड में हुआ था। फिलिप ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस एंड्रयूज और राजकुमारी एलिस की पांचवी संतान और इकलौते बेटे थे। उनकी चार बड़ी बहनें मार्गरिटा, थियोडोरा, सेसिली और सोफी थीं। ऐसा कहा जाता है कि भले ही उनका जन्म ग्रीक और डेनिश शाही परिवारों में हुआ था, लेकिन उनका बचपन काफी कठिनाई में बीता था।

जब परिवार किया गया देश से निर्वासित

जानकारी के मुताबिक, प्रिंस फिलिप की मां सिजोफ्रीनिया से ग्रस्त थीं, जिस वजह से वो काफी समय तक मेंटल असाइलम में रहीं। वहीं, जब फिलिप बहुत छोटे थे तो उस समय उनका परिवार देश से निर्वासित कर दिया गया था। फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम में फिलिप ने अपनी पढ़ाई की। इसके बाद साल 1939 में 18 साल की उम्र में ब्रिटिश शाही नौसेना ज्वाइन कर ली।

(फोटो- सोशल मीडिया)

ऐसे हुई एलिजाबेथ से पहली मुलाकात

उसी दौरान प्रिंस फिलिप ने 13 साल की राजकुमारी एलिजाबेथ के साथ पत्र व्‍यवहार करना शुरू कर दिया। राजकुमारी एलिजाबेथ से उनकी पहली मुलाकात 1934 में किसी आयोजन में हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जॉर्ज VI ने फिलिप को एलिजाबेथ से शादी करने की मंजूरी दे दी थी।

पूरी दुनिया में सुर्खियों में रही शादी

फिलिप ने जुलाई 1947 में सगाई की आधिकारिक घोषणा से पहले अपने ग्रीक और डेनिश खिताब और शैलियों को त्याग दिया। इसी के साथ ब्रिटिश नागरिकता अपनाते हुए अपने नाना के उपनाम माउंटबेटन को अपनाया। 20 नवंबर 1947 को फिलिप और एलिजाबेथ की शादी हुई, जो कि पूरी दुनिया में सुर्खियों में रही। कहा जाता है कि शादी से ठीक पहले किंग जॉर्ज VI ने फिलिप को हि‍ज रॉयल हाईनेस, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और अर्ल ऑफ मेरियोनेथ, बैरन ग्रीनविच की उपाधि दी थी।

(फोटो- सोशल मीडिया)

शादी के बाद साल 1952 में किंग जॉर्ज VI ने एलिजाबेथ के सिर रानी का ताज सजाया और ब्रिटिश की सत्ता उन्हें सौंप दी। जिसके बाद फिलिप ने सक्रिय सैन्य सेवा छोड़ दी, तब वो कमांडर के पद तक पहुंच चुके थे। इसके बाद फिलिप के पद को भी लेकर बातें होने लगी। इसके बाद रानी ने उन्हें 1957 में ब्रिटिश राजकुमार का खिताब दिया।

लोगों से मिले थे ताने

हालांकि एक नेटफ्लिक्‍स सीरीज द क्राउन के मुताबिक, पत्‍नी के ताज मिलने के बाद फिलिप को लोगों की तानों को भी झेलना पड़ा। लेकिन इन सबके बाद भी फिलिप पति के तौर पर क्‍वीन एलिजाबेथ का हमेशा हर कदम पर हौसला बढ़ाते हैं। बता दें कि सीरीज द क्राउन के बारे में दावा किया जाता है कि यह रॉयल फैमिली पर आधारित है।

प्रिंस फिलिप और क्वीन एलिजाबेथ के चार बच्चे हैं। सीरीज के मुताबिक, फिलिप के रिश्ते उनके बच्चों से हमेशा दोस्ताना वाले रहे। वो ताउम्र एक जिम्मेदार पिता और पति बने रहे।

Shreya

Shreya

Next Story