×

प्रिंस फिलिप का निधन, नहीं रहे महारानी एलिजाबेथ के पति, देश में शोक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया।

Shreya
Published By Shreya
Published on: 9 April 2021 12:45 PM GMT (Updated on: 9 April 2021 1:05 PM GMT)
प्रिंस फिलिप का निधन, नहीं रहे महारानी एलिजाबेथ के पति, देश में शोक
X

प्रिंस फिलिप का निधन, नहीं रहे महारानी एलिजाबेथ के पति, देश में शोक (फोटो- सोशल मीडिया)

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के पति प्रिंस फिलिप (Prince Philip) का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की जानकारी लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने दी है। आपको बता दें कि प्रिंस फिलिप को ड्यूक आफ एडिनबर्ग (Duke of Edinburgh) भी कहा जाता था। उनके निधन के बाद देश में शोक छा गया है।

2017 में सार्वजनिक कर्तव्यों से हुए थे सेवानिवृत्त

प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का रिश्ता करीब 73 साल का साथ रहा। फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त (Retired) हो गए थे। प्रिंस फिलिप के निधन के बाद उनके सम्मान में ब्रिटेन की ऐतिहासिक इमारतों में राष्ट्र ध्वज झुका दिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रव्यापी शोक का भी ऐलान किया गया है।

(फोटो- सोशल मीडिया)

कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित

आपको बता दें कि प्रिंस फिलिप बीते महीने कोरोना से संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें 16 फरवरी को लंदन के निजी अस्पताल किंग एडवर्ड सप्तम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। फिर उन्हें वहां से सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद प्रिंस फिलिप किंग एडवर्ड अस्पताल में एडमिट हुए। इलाज के बाद उन्हें 16 मार्च को छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस फिलिप का संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।

राजशाही को आधुनिक रूप देने में निभाई अहम भूमिका

प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस के कोरफू आइलैंड में हुआ था। ब्रिटेन की राजशाही को आधुनिक रूप देने में उनकी अहम भूमिका रही। वह ग्रीक व डैनिश राजपरिवार के सदस्य थे। बता दें कि प्रिंस फिलिप और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय भारत भी आ चुके हैं। साल 1961 में दोनों यहां आए थे।

Shreya

Shreya

Next Story