×

'लोकसभा चुनाव में होगा उलटफेर, जैसे वाजपेयी सरकार ने शाइनिंग इंडिया...', राहुल गांधी का ब्रिटिश सांसदों के सामने दावा

Rahul Gandhi London Visit: राहुल गांधी इन दिनों लंदन की यात्रा पर हैं। ब्रिटिश सांसदों के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अगले लोकसभा चुनाव में उलटफेर का बड़ा दावा किया।

aman
Written By aman
Published on: 6 March 2023 5:26 PM GMT (Updated on: 6 March 2023 5:26 PM GMT)
Rahul Gandhi London Visit
X

Rahul Gandhi (Social Media)

Rahul Gandhi London Visit: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों लंदन की यात्रा पर हैं। इस दौरान वायनाड सांसद कुछ न कुछ ऐसा बोल रहे हैं जिस पर कांग्रेस पार्टी जहां गदगद है वहीं सत्ताधारी बीजेपी उनके बयानों को राष्ट्र विरोधी तक करार दे रही है। ब्रिटिश सांसदों के एक कार्यक्रम में सोमवार (06 मार्च) को राहुल गांधी ने अगले लोकसभा चुनाव में उलटफेर का बड़ा दावा किया। राहुल ने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के शाइनिंग इंडिया प्रचार का उदाहरण देते हुए कहा,...बावजूद 2004 में उनकी हार हुई।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ब्रिटिश सांसदों के कार्यक्रम में कहा, 'प्यार भारत का DNA है। राहुल गांधी ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की भी बात की। उन्होंने यात्रा से जुड़े एक सवाल पर कहा, 'जब मैं राजनीति में आया था, भारत और इसकी राजनीति के बारे में मेरा एक विशेष दृष्टिकोण था। वे दिन थे, जब लोग कहीं भी कुछ भी कहना चाहते थे। तब लोग सार्वजनिक रूप से कुछ भी कह सकते थे, मगर पिछले 9 वर्षों में ऐसा नहीं रहा।'

राहुल- मीडिया, संसद, जुडिशरी पर RSS का हमला

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे पिछली बातों को ही दोहराते नजर आए। ब्रिटिश सांसदों के समक्ष उन्होंने कहा, 'मैं भारत को ऐसे रूप में देखना पसंद करता हूं। जहां लोगों के अलग-अलग मत हों। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। उनका सम्मान हो। राहुल बोले, भारत में मीडिया, संसद, जुडिशरी ये सभी स्वतंत्र संरचनाएं हैं। मगर इन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का लगातार हमला हो रहा है। आरएसएस इन संस्थानों पर दबाव बना रहे हैं।' अपने लंदन दौरे में भी राहुल गांधी बीजेपी और RSS को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

राहुल का बीजेपी पर अटैक

गौरतलब है कि, इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लंदन में एक अन्य कार्यक्रम में बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने संबोधन में कहा था, 'भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। उनकी (राहुल गांधी) सहित कई अन्य नेताओं की निगरानी हो रही है।' इसी दौरान राहुल बोले, उनकी (बीजेपी) नफरत और हिंसा वाली विचारधारा है। वह अशिष्ट विचारधारा है। ऐसी विचारधारा वाले लोग उन पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा, आपने जरूर गौर किया होगा कि यह BJP और RSS के स्वभाव में है।'

भारत जोड़ो यात्रा का किया बखान

राहुल गांधी यहां भी अपनी भारत जोड़ो यात्रा का बखान करते नजर आए। उन्होंने कहा, भारत में लोग बहुत निराश हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं 10 साल पहले ऐसा (भारत जोड़ो यात्रा) किया होता। ये हमारे देश के लोगों से बात करने का एकमात्र जरिया था। उन्होंने ऐसा करने को मजबूर किया। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा हम सभी के लिए शानदार अनुभव था। हमारे लिए सीखने का अनुभव दे गया। मुझे मेरे देश को थोड़ी और गहराई, बारीकियों से समझने का मौका मिला। ये कठिन था। आसान नहीं था। लेकिन, हमने किया। अच्छा अनुभव रहा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story