×

Namaz at Times Square: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी गई नमाज, सोशल मीडिया पर घमासान

Ramadan 2022: शनिवार को अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ हुआ कि अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में स्थित बहुचर्चित टाइम्स स्क्वायर पर हजारों की संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 5 April 2022 11:51 AM GMT
ramadan 2022 ​Namaz read on New York Times Square
X

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी गई नमाज। (Social Media) 

Namaz at Times Square: मुसलमानों का पवित्र रमजान महीना शनिवार से शुरू हो चुका है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान शुरू होने का ऐलान किया गया था। इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है। लिहाजा विश्व भर में इसे लेकर चहल-पहल दिख रही है। शऩिवार को अमेरिका (America) के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ हुआ, जो आज तक नहीं हुआ था। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क (New York) में स्थित बहुचर्चित टाइम्स स्क्वायर (times Square) पर हजारों की संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। सैंकड़ों मुस्लिमों ने तरावीह की नमाज अदा करने के बाद पाक रमजान के पहले दिन अपना व्रत खोला।

आयोजन का मकसद

प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट टाइम्स स्क्वायर (times Square) में रमजान की पहली नमाज के आयोजन को लेकर काफी बातें हो रही हैं। इस कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान न्यूयॉर्क सिटी (New York City) के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए औऱ लोगों को यह संदेश दिया जाए कि इस्लाम एक अमन पसंद मजहब है। आयोजकों के अनुसार, दुनियाभर में इस्लाम को लेकर कई गलत धारणाएं है। जिस कारण इस्लामोफोबिया बढ रहा है। इस आयोजन के जरिए हम सभी लोग दुनिया को बताना चाहते हैं कि इस्लाम एक अमन पसंद धर्म है। उनका कहना है कि इस्लाम के बारे में अन्य धर्मों के लोगों के मन में काफी गलतफहमियां है। हर धर्म में कुछ बुरे लोग होते हैं। लेकिन इन लोगों के आधाक पर पूरे धर्म का आंकलन गलत है।

कुछ लोग आयोजन की कर रहे आलोचना

न्यूयॉर्क (New York) स्थित टाइम्स स्क्वायर (times Square) पर हुए इस आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस भी छिड़ गई है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो इस आयोजन की निंदा कर रहे हैं। इनमें इस्लामिक देशों के लोग भी शामिल हैं। यूएई निवासी हसन सजवानी ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने से लोगों को दिक्कत होती है। मजहब का प्रदर्शन करने के लिए लोगों का रास्ता रोकने की जरूरत नहीं है। इस्लाम हमें ये रास्ता नहीं सिखलाता है। अकेले न्यूयॉर्क में ही 270 से अधिक मस्जिदें हैं, जो नमाज के लिए सबसे अच्छी जगह है। इसी तरह कुछ औऱ यूजर ने भी आयोजन की आलोचना करते हुए कहा कि इससे इस्लाम के खिलाफ और गलत संदेश जाएगा।

पर्यटकों के बीच काफी फेमस है टाइम्स स्क्वायर

न्यूयॉर्क (New York) स्थित टाइम्स स्क्वायर (times Square) दुनिया में अमरेकी महाशक्ति के एक प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। यह यूएस के सबसे महत्वपूर्ण बिजनेस एरिया में से एक है। इसकी सुंदरता करोड़ों पर्यटकों को अपने तरफ हर साल खींचती है। एक आंकलन के मुताबिक यहां हर साल करीब 5 करोड़ पर्यटक घुमने आते हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story