×

12 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में अमेरिकी को हुई 150 साल की सजा

Admin
Published on: 15 March 2016 11:14 AM GMT
12 वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में अमेरिकी को हुई 150 साल की सजा
X

लॉस एंजिलिस: सोमवार को अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज ओटिस राइट ने एक रेपिस्ट को 150 साल की सजा सुनाई। उसने 12 वर्षीय बच्ची को बलात्कार करने और अधिकारियों से कहने पर सिर कलम करने की धमकी दी थी। राइट ने युसुफ अब्रामोव को सजा सुनाते हुए उसे बर्बर हमलावर भी कहा।

क्या है मामला

-आरोपपत्र के अनुसार, अब्रामोव के पास अमेरिका और रूस दोनों देशों की नागरिकता है।

-रूस की यात्रा के दौरान वह स्कूली छात्राओं को अपना शिकार बनाता था।

-जून 2009 में उसने 12 साल की एक बच्ची से बलात्कार किया था।

-धमकी दी थी कि अगर वह अधिकारियों के पास गई तो वह उसका सिर कलम कर देगा।

-उसके सिर के साथ फुटबॉल खेलेगा।

-कई महीने बाद वह रूस गया और नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न किया।

-माना जाता है कि मार्च में पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया।

-आरोपी और उसके दो साथियों ने लड़कियों को कब्जे में लेकर उनके साथ रेप किया।

क्या कहा जज ने

-जज राइट ने गवाही देने आई एक पीड़िता के बयान का जिक्र किया।

-उन्होने कहा कि जैसे ही उसने अभियुक्त को देखा, वह चिखते हुए वहां से भाग खड़ी हुई।’

-इस तरह का खौफ पहले कभी देखा नहीं गया था।

-अभियोजन पक्ष ने उसे 45 साल की सजा देने की मांग की।

-लेकिन जज ने कहा कि उन्होंने आरोपी को 150 साल की सजा देने का फैसला किया है।

-पीड़ित इस बात से आश्वस्त रहें कि आरोपी की रिहाई की कोई संभावना नहीं है।

-अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की संयुक्त जांच के बाद अब्रामोव को अप्रैल 2014 में गिरफ्तार किया गया था।

Admin

Admin

Next Story