×

OMG! ब्राजील की झील में बोटिंग का मजा ले रहे लोगों पर गिरी चट्टान, 10 की मौत, हादसे का देखें वीडियो

ब्राजील से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग जब एक झील में बोटिंग का मजा ले रहे थे इसी दौरान एक बड़ा सा चट्टान उनके ऊपर आ गिरता है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 10 Jan 2022 3:45 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2022 3:47 AM GMT)
OMG! ब्राजील की झील में बोटिंग का मजा ले रहे लोगों पर गिरी चट्टान, 10 की मौत, हादसे का देखें वीडियो
X

ब्राजील से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग जब एक झील में बोटिंग का मजा ले रहे थे इसी दौरान एक बड़ा सा चट्टान उनके ऊपर आ गिरता है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत तथा कई अन्य लापता हो गए। मिनस गेरैस राज्य दमकल विभाग ने हादसे के बाद एक प्रेस कान्फ्रेंस में इस हादसे में छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी, जो अब बढ़कर 10 हो गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने मृतकों की पहचान के लिए काम तेज कर दिया है। गोताखोर अब भी झील में लापता लोगों की खोज कर रहे हैं।

इस बारे में पुलिस प्रमुख मार्कोस पिमेंटा ने बताया, कि ऐसी संभावना है कि शनिवार को मिनस गेरैस राज्य में हुई इस दुर्घटना के बाद कुछ लोग लापता हो गए। कम से कम 32 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, अधिकांश को शनिवार शाम तक अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन दुनिया के सामने इस घटना की तस्वीर रविवार को सामने आया।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा शेयर

बाटे दें, कि दुर्घटना साओ जोस दा बारा और कैपिटोलियो शहरों के बीच हुई है। यहां से नावें निकली थीं। वीडियो में फर्नास झील पर चट्टान के पास धीरे-धीरे चलती छोटी नावों का एक समूह दिखाई दे रहा है। इसी दौरान चट्टान में एक दरार दिखाई दी। जिसके ठीक बाद एक विशाल टुकड़ा कई जहाजों पर आ गिरा। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 32 लोग घायल हुए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। घटना के वीडियो में साफ दिख रहा है, कि फर्नास झील में लोग नौका विहार का आनंद ले रहे थे, तभी चट्टान का एक हिस्सा टूटकर उन नौकाओं के ऊपर गिरा।

बारिश से ढीली और कमजोर हुई चट्टान

मिनस गेरैस राज्य के प्रेस कार्यालय ने एक समाचार एजेंसी को बताया, कि दमकल विभाग ने मदद के लिए गोताखोरों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया। राज्य के गवर्नर रोमू ज़ेमा ने सोशल मीडिया पर पीड़ितों के साथ एकजुटता का संदेश दिया। फर्नास झील को 'मिनास का समुद्र' भी कहा जाता है। यह साओ पाउलो के उत्तर में लगभग 420 किमी के क्षेत्र में एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story