×

बांग्लादेश: नाव पलटने से 5 रोहिंग्याओं की हुई मौत, 25 लापता

Gagan D Mishra
Published on: 16 Oct 2017 6:59 AM
बांग्लादेश: नाव पलटने से 5 रोहिंग्याओं की हुई मौत, 25 लापता
X
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 7 लाख से ज्यादा : UN

ढाका: म्यांमार से लगी बांग्लादेश की सीमा के पास बंगाल की खाड़ी में रोहिंग्या समुदाय के लोगों को ले जा रही एक नाव डूब गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...नाव पलटने के हादसे में मरने वाले रोहिंग्याओं की संख्या 34 हुई

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में लगभग 25 से ज्यादा लोगो के लापता होने की खबर है।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या बढ़कर 5,37,000 हो गई है।

यह संकट 25 अगस्त को शुरू हुआ था, जब रोहिंग्या मुस्लिमों से जुड़े एक विद्रोही समूह ने राखिने राज्य में पुलिस और सैन्य चौकियों पर सिलसिलेवार हमले किए।

यह भी पढ़ें...रोहिंग्या शरणार्थियों को शिविरों में नहीं, उनके घर भेजा जाना चाहिए : अन्नान

इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप म्यांमार की सेना द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान के कारण बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन हुआ।

--आईएएनएस

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!