×

रोहिंग्या मुद्दा: आंग सान सू की से ऑक्सफोर्ड ने वापस लिया सम्मान

aman
By aman
Published on: 4 Oct 2017 12:49 AM GMT
रोहिंग्या मुद्दा: आंग सान सू की से ऑक्सफोर्ड ने वापस लिया सम्मान
X
रोहिंग्या मुद्दा: आंग सान सू की से ऑक्सफोर्ड ने वापस लिया सम्मान

लंदन: सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा म्यांमार की नेता आंग सान सू की को दिया गया सम्मान वापस ले लिया गया है। यह सम्मान उनके देश में रोहिंग्या मुसलमानों की दुर्दशा पर उनकी ओर से कथित समुचित कदम नहीं उठाने पर वापस लिया गया है।

ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने म्यांमार की इस नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने को लेकर साल 1997 में ‘फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड’ प्रदान किया था।

ये भी पढ़ें ...आंग सान सू की ने की यूएन यात्रा रद्द, ये है रोहिंग्या मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन

यह सम्मान अब उपयुक्त नहीं

परिषद ने सोमवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि उनके पास यह सम्मान होना अब उपयुक्त नहीं है। ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल के नेता बॉब प्राइस ने उनका सम्मान वापस लेने के कदम का स्वागत किया। साथ ही इस बात की पुष्टि की कि यह स्थानीय प्रशासन के लिए ‘अप्रत्याशित कदम है।’ सिटी काउंसिल इस बात के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को एक विशेष बैठक करेगी, कि यह सम्मान वापस लिया जाए।

ये भी पढ़ें ...रोहिंग्या पर सू की ने कहा- इस समूह ने म्यांमार में कई हमले करवाए हैं

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story