×

Russia-Ukraine War: रूस की राजधानी मॉस्को पर फिर ड्रोन अटैक, बंद किया गया एयरपोर्ट

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने एक बार फिर मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को में एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया है। यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से मॉस्को में अफरा तफरी मची हुई है।

Jugul Kishor
Published on: 1 Aug 2023 2:17 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2023 2:37 AM GMT)
Russia-Ukraine War: रूस की राजधानी मॉस्को पर फिर ड्रोन अटैक, बंद किया गया एयरपोर्ट
X
drone attack in moscow (Social Media)

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी विवाद एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। रूसी हमलों के के बाद अब यूक्रेन ने पलटवार कर रहा है। यूक्रेन ने एक बार फिर मंगलवार (1 अगस्त) को रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को में एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया है। यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से मॉस्को में अफरा तफरी मची हुई है। जानकारी मिल रही है कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को का वनुकोवो एयरपोर्ट आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था।

सभी फ्लाइटों को कैंसिल किया गया

बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में बीते 48 घंटों में यह दूसरा ड्रोन अटैक हुआ है। ताजा हमले में मॉस्को की एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है। इस हमले के बाद वनुकोवो एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है, साथ ही सभी फ्लाइटों को भी कैंसिल कर दिया गया है। हमले के बाद मॉस्कों में आपातकालीन सेवाएं लागू कर दी गई है। रूस की आर्मी ने दावा किया है कि उन्होने यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है।

रूसी सेना ने कई ड्रोन मार गिराए

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि सेना ने कई ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया है कि कई ड्रोन मॉस्को की ओर उड़ान भरने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, रूसी वायुसेना ने इन ड्रोन्स को मार गिराया। उन्होने कहा कि सरकारी बिल्डिंग पर हमले से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि हमले में बिल्डिंग की 17वीं मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई है।

ड्रोन अटैक का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के शीशे टूटे हुए हैं और वहां से धुआं निकल रहा है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि 17वीं मंजिल पर डिजिटल ट्रांसफ्रार्मेशन का ऑफिस है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story