×

रूस में हुआ बड़ा ऐलान: पुतिन ने न्यूनतम वेतन और पेंशन 10 फीसदी बढ़ाई

Russia Fight Against Inflatio: रूस के लिए 2022 को एक कठिन वर्ष बताते हुए, पुतिन ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि देश के सभी आर्थिक मुद्दे युद्ध से जुड़े थे, जिसे वह एक विशेष सैन्य अभियान कहते हैं।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 26 May 2022 10:29 AM GMT
russia fight against inflation putin says raises minimum wage and pension by 10 percent
X

Russian President Vladimir Putin (File Photo) 

Russia Fight Against Inflation : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) यूक्रेन युद्ध पर कड़े प्रतिबंधों के बीच बढ़ती मुद्रास्फीति (Inflation) का मुकाबला करने के लिए देश के न्यूनतम वेतन और पेंशन में 10 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है। रूस के लिए 2022 को एक कठिन वर्ष बताते हुए, पुतिन ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि देश के सभी आर्थिक मुद्दे युद्ध से जुड़े थे, जिसे वह एक विशेष सैन्य अभियान कहते हैं। पुतिन ने कहा, 'क्योंकि उन देशों में जो कोई ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं जैसे, विदेशों में, उत्तरी अमेरिका में, यूरोप में मुद्रास्फीति तुलनीय है और यदि आप उनकी अर्थव्यवस्थाओं की संरचना को देखते हैं, तो हमारी तुलना में भी अधिक है।'

अमेरिका में मुद्रास्फीति रूस से कम

अप्रैल में रूस की मुद्रास्फीति सालाना आधार पर 17.8 प्रतिशत थी। अप्रैल में अमेरिकी मुद्रास्फीति दर 8.3 फीसदी पर पहुंच गई। यह चार दशक के उच्च स्तर के करीब है। लेकिन, अभी भी रूस की मौजूदा मुद्रास्फीति दर से काफी कम है। रूस में न्यूनतम वेतन और पेंशन वृद्धि 1 जून से शुरू होने वाली है। वर्तमान न्यूनतम वेतन 13,890 रूबल (233 डॉलर) प्रति माह है, और औसत सेवानिवृत्ति पेंशन (Retirement Pension) 18,521 रूबल (311 डॉलर) प्रति माह है।

यूक्रेन युद्ध का अर्थव्यवस्था पर असर

फरवरी में यूक्रेन में युद्ध (Ukraine war) शुरू करने के बाद से रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस के व्यापार विशेषज्ञों ने कहा है, कि रूस की अर्थव्यवस्था फंस रही है। वे 2022 के अंत तक रूस के सकल घरेलू उत्पाद में 30 फीसदी की गिरावट की सम्भावना व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन, पुतिन ने कहा है कि रूसी अर्थव्यवस्था में कुछ विशेषज्ञों द्वारा पूर्वानुमान की तुलना में बेहतर गतिशीलता है। रूस में बेरोजगारी दर 4% फीसदी पर स्थिर रही है। आधिकारिक रूसी सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि 2022 के पहले तीन महीनों में बेरोजगारी दर लगभग 4 फीसदी रही है।

क्या कहा पुतिन ने?

पुतिन ने कहा, कि उन्हें 2022 में मुद्रास्फीति 15 फीसदी से ऊपर होने की उम्मीद नहीं थी। 29 अप्रैल को रूसी केंद्रीय बैंक ने इस साल 18 फीसदी से 23 फीसदी मुद्रास्फीति दर का अनुमान लगाया है। यूक्रेन अभियान के बाद रूबल काफी नीचे चला गया था लेकिन अब रूस की मुद्रा ठीक हो गई है, फिर भी देश में कीमतें अभी भी बढ़ी हुई हैं।

आय, मजदूरी और पेंशन में गिरावट का अनुमान

वीईबी अनुसंधान और विशेषज्ञ समीक्षा संस्थान ने कहा है कि न्यूनतम वेतन और पेंशन में वृद्धि के बावजूद रूसियों की वास्तविक आय, मजदूरी और पेंशन में गिरावट को नहीं रोका जा सकेगा। वीईबी को आशंका है कि इस वर्ष रूसियों की वास्तविक डिस्पोजेबल आय में 7.5 प्रतिशत और वास्तविक मजदूरी में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट आएगी। वीईबी का आंकलन है कि 2021 में 11 फीसदी से इस साल गरीबी बढ़कर 12.6 फीसदी हो जाएगी। वेतन और पेंशन में वृद्धि से मुद्रास्फीति के दबाव में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसे केंद्रीय बैंक (Central bank) ने फरवरी के अंत में आपातकालीन दर में वृद्धि के साथ 20 प्रतिशत करने की कोशिश की थी, क्योंकि रूबल का विदेशी मुद्रा मूल्य गिर गया था। रूबल के ठीक होने के बाद से इसने अपनी दर में दो बार कटौती की है।

क्या घटेंगी ब्याज दरें?

रूसी वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने कहा है, कि 'नए उपायों से इस साल संघीय बजट में लगभग 600 बिलियन रूबल (10.5 अरब डॉलर) और 2023 में लगभग 1 ट्रिलियन रूबल की लागत आएगी। रूस के केंद्रीय बैंक की आज एक नीति बैठक आयोजित होने वाली है। उम्मीद है कि यह बेंचमार्क ब्याज दर को 14 प्रतिशत से घटाकर 9.5 प्रतिशत कर देगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story