Russia-Ukrain Crisis: बेनतीजा रही बाइडन और पुतिन के बीच बातचीत, बाइडन ने रूस को दी ये चेतावनी

Russia-Ukrain Crisis: रूस औऱ यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए यूएस प्रेसिडेंट औऱ रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने एक दूसरे से फोन पर एक घंटे से अधिक बातचीत की।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Monika
Published on: 13 Feb 2022 6:00 AM GMT
Russia-Ukrain Crisis
X

बेनतीजा रही बाइडन औऱ पुतिन के बीच बातचीत  (फोटो: सोशल मीडिया )

Russia-Ukrain Crisis: द्वितीय विश्व युध्द के बाद यूरोप एक बार फिर किसी बड़े युद्ध के अंदेशे से गुजर रहा है। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच संकट लगातार गहराता जा रहा है। इस संकट ने दुनिया के दो महाशक्तियों को एकबार फिर आमने सामने लाकर खड़ा दिया है। यूक्रेन (Ukraine)) संकट को खत्म करने के लिए अमेरिका (America) लगातार कोशिशें कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए यूएस प्रेसिडेंट और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने एक दूसरे से फोन पर एक घंटे से अधिक बातचीत की। लेकिन इसका नतीजा कुछ नहीं निकला।

यूरोप के आसमान में मंडरा रहे संकट के बादल को खत्म करने के लिए अमेरिका लगातार कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में एकबार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने रूसी समकक्ष से बातचीत कर संकट को खत्म करने की कोशिश की। राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) और राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने एक दूसरे से फोन पर लंबी बातचीत की। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों की बातचीत करीब 62 मिनट तक चली। इस दौरान बाइडन ने पुतिन को सख्त चेतावनी biden warns putin) देते हुए कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी देश उसे करारा जवाब देंगे।

बाइडन ने पुतिन को समझाने की कोशिश की

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान पुतिन को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि युध्द मानव जाति के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, इसलिए वो युध्द के बारे में न सोचें। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति को भरोसा देते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन संकट पर कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत पर अमेरिकी रक्षा विभाग संतुष्ट नहीं है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने अपने इरादों को स्पष्ट नहीं किया है।

रूस का अमेरिका पर हमला

दोनों नेताओं के बीच हुई फोन वार्ता पर रूस की भी प्रतिक्रिया आई है। रूसी संसद के टॉफ फॉरेन पॉलिसी एडवाइजर युरी युशाकोव ने अमेरिका पर हमला बोलते हुए कहा कि अमेरिका की सनक चरम पर पहुंच गई है। अमेरिका द्वारा 20 फरवरी को रूस के यूक्रेन पर हमले की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने तो रूस के यूक्रेन पर हमले की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। मीडिया में रूस के बारे में गलत जानकारी क्यों दी गई, ये हमें समझ नहीं आ रहा।

बता दें कि यूक्रेन की सीमा पर एक लाख से अधिक रूसी सैनिकों का जमावड़ा है। अमेरिकी विभाग की उस खुफिया रिपोर्ट ने यूरोप में बैचेनी औऱ बढ़ा दी है जिसमे दावा किया गया कि रूस चीन में हो रहे विंटर ओलंपिक के समापन के बाद यूक्रेन पर हमला बोल सकता है। हालांकि रूस लगातर अमेरिका पर अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाता रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story