Russia–Ukrain War: फ्रांस ने पुतिन की धमकी को ठेंगा दिखाते हुए यूक्रेन के समर्थन में लिया बड़ा फैसला, अब क्या होगा रूसी राष्ट्रपति का रिएक्शन

दुनिया की बड़ी ताकतों में शुमार फ्रांस ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रांस सरकार ने संकटग्रस्त यूक्रेन को मदद करने का मन बनाया है।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Feb 2022 12:16 PM GMT
Russia–Ukrain War
X

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Russia–Ukrain War: पेरिस द्वितीय विश्व यूध्द के बाद सबसे भीषण सैन्य संघर्ष का दंश झेल रहे यूरोप में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदल रहा है। अब तक कूटनीतिक एवं आर्थिक प्रतिबंधों तक महदूद रहने वाली पश्चिम की ताकतें अब धीरे धीरे रूस के खिलाफ अपने हथियारों के इस्तेमाल का भी मन बना चुकी है।

दुनिया की बड़ी ताकतों में शुमार फ्रांस ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। फ्रांस सरकार ने संकटग्रस्त यूक्रेन को मदद करने का मन बनाया है। फ्रांस से अपनी तरफ से यूक्रेन को हथियार और अन्य सैन्य साजो सामान मुहैया कराने का भरोसा दिया है। ऐसे में अब रूस के खिलाफ यूक्रेन सेना के हाथों में फ्रेंच हथियार होगा, जिसे कूटनीतिक हलकों में बेहद बोल्ड फैसला माना जा रहा है।

फ्रांस ने पुतिन की धमकी को दिखाया ठेंगा

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन काफी आक्रमक नजर आए। पुतिन ने यूक्रेन के समर्थन में खड़े अमेरिका समेत पश्चिम के देशों को चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि अगर किसी ने बीच में घुसने की कोशिश की तो उसका अंजाम इतना बुरा होगा जितना आजतक के उसके इतिहास में न हुआ होगा।

जानकारों की माने तो पुतिन की इसी धमकी को देखते हुए अमेरिका समेत अन्य़ देश यूक्रेन को सैन्य़ मदद देने से बचना चाह रहे हैं। ऐसी सूरत में फ्रांस ने यूक्रेन को हथियार समेत अन्य सैन्य सामग्री मुहैया कराने का वादा कर बड़ा साहसिक कदम उठाया है। राष्ट्रपति पुतिन की सनक को देखते हुए फ्रेंच प्रेसिडेंट इमैनुएल मैंक्रो के इस कदम ने अंतराष्ट्रीय कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।


मध्यस्तथा कराने की काफी कोशिश कर चुके थें मैंक्रो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो पश्चिम के उन गिने चुने नेताओं में शुमार थे, जो इस तनाव के शुरूआती दिनों से ही इसके शांतिपूर्वक हल तलाशने के प्रय़ास में जुटे थे। मैंक्रो इसे लेकर रूसी राष्ट्रपति से मंत्रणा भी कर चुके थे। एकबार तो बताया जा रहा है कि यूध्द की धमकी देने वाले पुतिन मामले का कूटनीतिक हल निकालने के लिए राजी हो चुके थे।

फिर अचानक उन्होंने अपना ट्रैक बदल लिया और यूक्रेन के खिलाफ यूध्द की घोषणा कर दी। फ्रेंच प्रेसिडेंट को निश्चित तौर पर ये नागवार गुजरा और उनका ये फैसला इसी के परिणाम को दर्शाता है। ऐसे में फ्रांस के हथियारों के साथ इस खुले समर्थन के ऐलान पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन क्या प्रतिक्रिया देते हैं, सबकी नजरें उनकी तरफ टिकी हुई हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story