Russia-Ukrain War: दिखा खौफनाक मंजर, जान बचाने के लिए भागते लोग, तस्वीरों से समझें यूक्रेन की त्रासदी

यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सेना ने भयानक हवाई हमले किए। हमले में मारे गए अपने परिजन के शव के पास बैठकर शोक मनाता शख्स।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 24 Feb 2022 3:26 PM GMT
Russia-Ukrain War:
X

Russia-Ukrain War

Russia-Ukrain War: कीव. प्रथम और द्वितीय विश्व यूध्द झेलने के बाद आधुनिक दुनिया समझ चुकी थी, इस सदी में अगर मानव जीवन के लिए कोई सबसे बड़ी त्रासदी है तो वो है देशों के बीच यूध्द। इस त्रासदी के दोहराव को रोकने के लिए अंतराष्ट्रीय संस्थाएं स्थापित की गई और दुनिया में लोकतंत्र और शांति को कायम करने के लिए कई गंभीर पहल किए गए। लेकिन हालिया रूस - यूक्रेन संकट ने विश्व को उसी मुहाने पर खड़ा कर दिया है। रूस द्वारा अपने से कमजोर मूल्क यूक्रेन पर हमले के बाद जंग की विभीषिका की पुरानी यादें ताजा होने लगी हैं। तो आइए तस्वीरों से यूध्द के कारण यूक्रेन में उपजी मानवीय त्रासदी को समझने की कोशिश करते हैं।

यूक्रेन के खार्किव शहर में रूसी सेना ने भयानक हवाई हमले किए। हमले में मारे गए अपने परिजन के शव के पास बैठकर शोक मनाता शख्स।


रूसी हमले से प्रभावित खार्किव शहर में बड़ी पैमाने पर जानामाल की क्षति हुई है। इस महिला को भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


रूसी हमले में ध्वस्त हुए एक मकान से एक महिला को रेस्क्यू करते यूक्रेन पुलिस के जवान।


रूस के हवाई हमले के कारण इमारत में लगी भीषण आग। इमारत में फंसे लोगों को निकालने में जुटी यूक्रेन पुलिस। तस्वीर में एक वृध्द महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाते यूक्रेन पुलिस के जवान।


धमाके का यह दृश्य राजधानी कीव का है जिसे यूक्रेन के राष्ट्रपति के ऑफिस ने ट्वीट किया है।


यूक्रेन की सीमा में घुसते रूसी टैंक


नार्थ ईस्ट यूक्रेन के खार्किव शहर को रूस ने जमकर निशाना बनाया। यहां कई धमाके किए गए।



यूक्रेन के एक शहर निप्रो पर किए गए मिसाइले हमले के बाद उठती आग की लपटें।





Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story