TRENDING TAGS :
Russia-Ukraine War: सऊदी अरब से निकलेगा रूस-यूक्रेन युद्धविराम का रास्ता, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ हुए रवाना
Russia-Ukraine War: गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध भी रोकने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसके लिए अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री सउदी अरब रवाना हाे चुके हैं।
Russia Ukraine War
Russia-Ukraine War: गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के बाद रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध भी रोकने को लेकर कवायद तेज हो गई है। अब यूक्रेन में जारी जंग को खत्म करने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ सउदी अरब के लिए रवाना हुए हैं।
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि यूक्रेन में जारी जंग को रुकवाने के लिए अमेरिका और रूस के बीच सऊदी अरब में आज से चर्चा हो सकती है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी सऊदी अरब की यात्रा पर हैं। इनकी लावरोफ से शांति वार्ता पर चर्चा होने की प्रबल उम्मीद जताई जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध खत्म करने को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोनिक बात हुई थी। इसके बाद उन्होंने कहा था कि चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए वो दोनों जल्द मुलाकात करेंगे।
युद्धविराम पर जेलेंस्की का बयान
हालांकि ट्रंप और पुतिन की इस बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की प्रतिक्रिया सामने आई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका देश युद्ध खत्म करने से जुड़े ऐसे किसी समझौते को नहीं मानेगा जिसमें वो शामिल न हो।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लगभग पिछले तीन साल से युद्ध चल रहा है। इन दोनों देशों के बीच जारी जंग को रुकवाने के लिए विश्वस्तर पर कवायद शुरू है, लेकिन सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आ रहा है। यूक्रेन की अपनी मांग है और रूस की अपनी जिद। दोनों देश शर्त मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं यूक्रेन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी शांति वार्ता बैठक अगर यूक्रेन की उनुपस्थिति में होता है तो वह ऐसे किसी भी शांति वार्ता को वह नहीं मानेगा।
रुस और अमेरिका के विदेश मंत्री सउदी अरब के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है दोनों देश के समकक्षी यूक्रेन में जारी जंग को रुकवाने के लिए शांति वार्ता करेंगे। हालांकि इस बैठक में यूक्रेन के किसी भी नेता के शामिल होने की खबर सामने नहीं आई है।