×

Russia-Ukraine Crisis: तेजी से गहरा रहा रूस-यूक्रेन संकट, यूक्रेन ने मारे 44 रूसी सैनिक

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन द्वारा लगातार रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया जाता रहा है। यूक्रेन ने अबतक कुल 1263 रूसी टैंक और 204 रूसी लड़ाकू विमानों को तबाह किया।

Rajat Verma
Published on: 24 Jun 2022 3:34 AM GMT
Russia Ukraine war update
X

रूस यूक्रेन युद्ध (Social media)

Russia Ukraine War: यूक्रेन में बीते फरवरी माह के अखिरी सप्ताह में रूस द्वारा हमला बोलने के बाद से अभीतक दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है। ऐसे में लाखों की संख्या में आम नागरिकों के पलायन करने और मारे जाने के अलावा बड़ी संख्या में दोनों देशों के सैनिकों की भी जानें चली गई हैं। ऐसे में हालिया तौर पर यूक्रेन ने देश के दक्षिणी प्रान्त में 44 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन द्वारा रूस के हमलों का जवाब देते हुए अबतो यूक्रेन ने भारी संख्या में रूस को नुकसान पहुंचाया है, जिसके चलते ही यह युद्ध अभीतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और ना ही दोनों देशों के बीच की शांति वार्ता का कोई हाल निकलकर सामने आया है।

यूक्रेन रूसी हमलों का सामना कर रहा

रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के मद्देनज़र अबतक रूम को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा है। यूक्रेन लगातार अपनी क्षमता से आगे बढ़कर रूसी हमलों का सामना कर रहा है और वहीं बीते करीब 4 महीने से जारी इस युद्ध के अभीतक खत्म होने का कोई भी रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है।

यूक्रेन द्वारा लगातार रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया जाता रहा है। ऐसे में कुछ समय पहले ही यूक्रेन ने अबतक कुल 1263 रूसी टैंक और 204 रूसी लड़ाकू विमानों को तबाह करने का दावा किया था।

यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह तबाह हो गए

रूस और यूक्रेन दोनों ओर से हमला जारी है। ऐसे में यूक्रेन के लाखों नागरिक अबतक सुरक्षित स्थान की तलाश में अपने घरों को छोड़कर पलायन कर चुके हैं। आधिकरिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो रूसी हमले में अबतक यूक्रेन के हज़ारों की संख्या में नागरिकों की जान चली गई है। इस व्यापक त्रासदी के बीच यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। रूसी हवाई हमलों में राजधानी कीव, खरकीव, सहित कई अन्य शहरों के स्कूल, सरकारी कार्यालय, सड़कें, सार्वजनिक स्थलों आदि को तबाह कर दिया गया है। इस दौरान दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के चलते वैश्विक रूप से तेल और अनाज का संकट उभर आया है, जिससे निपटने के लिए इस युद्ध का समाप्त होना आवश्यक है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story