TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Russia-Ukraine Crisis: नहीं मिल रही मृतक रुसी सैनिकों को रखने की जगह, बेलारूस के मुर्दाघर में सड़ रही हैं लाशें

आपको बता दें बेलारूस युद्ध की शुरुआत से ही रूस के साथ है और उसके रूस के साथ संबंध पहले से ही बेहद बेहतर हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 13 March 2022 10:51 AM GMT
Russia-Ukraine Crisis:
X

रूसी सैनिकों की तस्वीर 

Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के मद्देनज़र हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वर्तमान हालातों के मद्देनज़र ज़ल्द ही युद्ध थमने का कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध संघर्ष के 2 सप्ताह से भी अधिक समय हो चुका है। युद्ध की शुरुआत के समय रूस ने भी यह नहीं सोचा होगा कि यूक्रेन इस क्षमता के साथ डटकर रूसी ताकत का सामना करेगा और युद्ध इतना लंबाखिंच जाएगा। रूस की अपेक्षा के विपरीत हुई इन चीजों के चलते इसका असल हर्जाना बहु रूस और रूसी सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है।

इस विषय में प्रदर्शित एक रिपोर्ट की मानें तो बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों के शव बेलारूस के मुर्दाघरों में सड़ रहे हैं। यूक्रेन ने बीते दिनों दावा किया था कि उसने अबतक रूस के करीब 12000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध हालातों के मध्य यूक्रेन ने जवाबी हमले करते हुए बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों को मार गिराया है। ऐसे में एक जानकारी सामने आ रही है कि युद्ध में मारे गए रूसी सैनिकों की लाशों को बेलारूस में रखा जा रहा है, आपको बता दें बेलारूस युद्ध की शुरुआत से ही रूस के साथ है और उसके रूस के साथ संबंध पहले से ही बेहद बेहतर हैं।

सैनिकों की तस्वीर

ऐसे में काफी लंबे समय तक युद्ध खिंचने के कारण भारी संख्या में रूसी सैनिक भी मारे गए हैं और इसी के चलते बेलारूस के अस्पताल और मुर्दाघर रूसी सैनिकों की लाशों से भर गए हैं। बेलारूस में लाशों को रखने के लिए मुर्दाघरों में जगह नहीं बची है, जिसके चलते अब रूसी सैनिकों की लाशों को सड़कों पर छोड़ दिया जा रहा है और वहां आवारा कुत्ते उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं।

यह खबर और इससे जुड़े दृश्य यकीनन भयावह हैं तथा यदि ज़ल्द ही युद्ध पर विराम नहीं लगता है तो आने वाले समय में हालात और भी अधिक गंभीर हो सकते हैं।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story