×

Russia Ukraine Crisis: यूरोपीय यूनियन में शामिल होगा यूक्रेन, राष्ट्रपति जेलेंस्की की अर्जी को मिली संसद की मंजूरी

Russia Ukraine Crisis: रूस के साथ बड़ी जबर्दस्त जंग के बीच यूरोपीय यूनियन की संसद ने यूक्रेन की यूनियन में शामिल होने की अर्जी को मंजूरी दे दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन में शामिल करने का अनुरोध किया था।

Anshuman Tiwari
Report Anshuman TiwariPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 March 2022 4:42 PM GMT
russia ukraine war european parliament approves President volodymyr zelensky application to join european union
X

यूरोपीय यूनियन में शामिल होगा यूक्रेन। (Photo- Social Media) 

Russia Ukraine Crisis: रूस (Russia) के साथ बड़ी जबर्दस्त जंग के बीच यूरोपीय यूनियन (european union) की संसद ने यूक्रेन की यूनियन में शामिल होने की अर्जी को मंजूरी दे दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन (european union) में शामिल करने का अनुरोध किया था। जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) के इस अनुरोध को मंजूरी मिल गई है जिसके बाद जल्द ही यूक्रेन को यूनियन में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति की ओर से सोमवार को इस बाबत आवेदन दिया गया था जिसे यूनियन के संसद ने आज मंजूरी दे दी।

इससे पहले यूरोपीय यूनियन (european union) को संबोधित करते हुए जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा था कि हम यूरोप का समान सदस्य बनने की लड़ाई भी लड़ रहे हैं। रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले से ही यूरोप के कई देशों ने यूक्रेन को समर्थन दे रखा है और माना जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन की संसद की मंजूरी के बाद अब यूरोपीय देश और मजबूती के साथ यूक्रेन का साथ देंगे। यूरोपीय देशों की ओर से रूस की सैन्य कार्रवाई का पहले ही जोरदार विरोध किया जा रहा है।

पुतिन के साथ बैठक की संभावनाएं क्षीण

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) की ओर से यूरोपीय यूनियन (european union) का सदस्य बनने के आवेदन पर हस्ताक्षर करते समय की फोटो भी पोस्ट की गई थी। यूक्रेन के यूरोपीय यूनियन (european union) का सदस्य बनने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब यह माना जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति की रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक होने की संभावनाएं काफी कम हो गई है। यूक्रेन की ओर से पुतिन पर लगातार यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वे यूक्रेन पर कब्जा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

यूक्रेन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि वह रूस के आधिपत्य का हमेशा विरोध करता रहेगा। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच हुई बैठक में भी कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आ सका है। दोनों देशों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने के कारण अभी तक बातचीत किसी सार्थक नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

दोनों देशों की बातचीत का नतीजा नहीं

यूक्रेन के राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार का कहना है कि रूस के साथ पहले दौर की बातचीत का कोई आशाजनक परिणाम नहीं निकल सका है। दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। यूक्रेन और बेलारूस के सीमावर्ती इलाके में हुई इस बैठक में दोनों देशों के बीच चल रही जंग को खत्म करने पर चर्चा हुई थी।

रूस के सैन्य हमले के बाद यूक्रेन में हो रही तबाही को टालने के लिए दूसरे दौर की बातचीत भी जल्द ही हो सकती है। माना जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin) के अड़ियल रवैए के कारण ही बातचीत का कोई सार्थक नतीजा नहीं निकल सका।

काफी दिनों से कोशिश कर रहा था यूक्रेन

यूक्रेन की ओर से यूरोपीय यूनियन (european union) का सदस्य बनने की कोशिश काफी दिनों से की जा रही थी मगर यूक्रेन के मानकों को पूरा न करने के कारण उसे सदस्यता नहीं मिल रही थी। यूक्रेन की कोशिशें अब कामयाब हो गई हैं क्योंकि यूरोपीय यूनियन ने यूक्रेन के आवेदन को मंजूरी दे दी है। यूरोपीय यूनियन (european union) की संसद को संबोधित करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने युद्ध की विभीषिका पर प्रकाश डालते हुए यह भी कहा था कि यूरोपीय संघ इस लड़ाई में पूरी तरह हमारे साथ है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) के इस बयान का यूरोपीय संघ की ओर से स्वागत किया गया था। जानकारों का कहना है कि यूरोपीय संघ का सदस्य बनने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब यूरोपीय देश और खुलकर यूक्रेन के समर्थन में खड़े होंगे।

क्या है यूरोपीय यूनियन

यूरोपीय यूनियन (european union) 28 देशों का एक समूह है। यह समूह एक सशक्त आर्थिक और राजनीतिक ब्लॉक के रूप में काम करता है ताकि सदस्य देशों को और मजबूती मिल सके। यूनियन के 19 देशों की ओर से आधिकारिक मुद्रा के रूप में यूरो का उपयोग किया जाता है जबकि 9 सदस्य देश यूरो का उपयोग नहीं करते। यूरो का उपयोग न करने वाले देशों में बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, हंगरी, पोलैंड, रोमानिया, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम शामिल है। यूरोपीय यूनियन (european union) का लक्ष्य सदस्य देशों के नागरिकों के लिए शांति और कल्याण को प्रोत्साहित करना है। यूक्रेन के सदस्य बनने का रास्ता साफ होने के बाद माना जा रहा है की यूरोपीय यूनियन (european union) के सदस्य देश अब खुलकर यूक्रेन का साथ देंगे।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story