×

Russia Ukraine War: चीन और रूस की दोस्ती अब भी रॉक सॉलिड, बोले चीनी विदेश मंत्री

Russia Ukraine War रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चीनी विदेश मंत्री ने रूस-चीन की दोस्ती का बखान करते हुए कहा है कि, चीन इस विवाद में जरूरी मध्यस्थता कराने को तैयार है।

Krishna
Written By KrishnaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 7 March 2022 9:36 AM GMT
Chinese Foreign Minister Wang Yi
X

चीन के विदेश मंत्री वांग यी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Russia Ukraine News : रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लेकिन अब तक दोनों देशों के बीच युद्ध की समाप्ति पर कोई ठोस वार्ता नहीं हो सकी है। अमेरिका (America) समेत पश्चिम के तमाम देशों द्वारा रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने के बावजूद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के तेवर में कोई कमी नहीं दर्ज की गई है। इस बीच दुनिया की नई उभरती हुई महाशक्ति के तौर पर अपनी पहचान स्थापित करने की कवायद में जुटा चीन शांति कायम करने को लेकर आगे आया है। चीनी विदेश मंत्री ने रूस के साथ दोस्ती को अब भी चट्टान की तरह अडिग यानि रॉक सॉलिड बताया है।

मध्यस्थता कराने को तैयार चीन

रूस और यूक्रेन के बीच बीते 11 दिनों से जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच चीन का बड़ा बयान आया है। दुनिया की नई आर्थिक महाशक्ति के तौर अपनी पहचान लगभग स्थापित कर चुका चीन ने रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने अदा करने को राजी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) ने कहा है कि उनका देश जरूरी मध्यस्था कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के संकट का समाधान करने के चीन हर तरह की कोशिश करेगा। चीन का ये बयान यूक्रेन औऱ रूस के बीच होने जा रहे तीसरे दौर की वार्ता से ऐन पहले आया है।

चीनी विदेश मंत्री वांय यी ने कहा कि चीन का रेड क्रॉस जल्द ही यूक्रेन में सहायता भेजने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने रूस के साथ अपनी प्रतिबध्दता को स्पष्ट करते हुए कहा कि चीन और रूस की दोस्ती अब भी चट्टान की तरह अडिग है। दरअसल चीन औऱ रूस दोनों बदले वैश्विक परिदृश्य में सुपरपॉवर अमेरिका की दुनिया में एकतरफा हनक को चुनौती देने की कवायद कर रहे हैं। दोनों देश अपने-अपने इलाकों में अमेरिका के सहयोगी देशों पर सैन्य कार्रवाई की धमकी देते रहे हैं। इसके अलावा दोनों देश अंतराष्ट्रीय मंच पर लगातार एक-दूसरे के समर्थन में खड़े होते रहे हैं। ऐसे में चीन के इस प्रस्ताव पर यूक्रेन समेत अमेरिका और पश्चिमी देश क्या प्रतिक्रिया देते है, देखना दिलचस्प होगा।

बता दें कि सोमवार शाम भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे रूस औऱ यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के लिए तीसरे दौर की बैठक होनी है। रूस ने इससे पहले बड़ा कदम उठाते हुए यूक्रेन के चार शहरों में युध्दविराम की घोषणा कर दी है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story