×

Ukraine में बिछी लाशें: रूस का सबसे बड़ा हमला, एयरस्ट्राइक से यूक्रेन में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप

Russia Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर जबरदस्त हमला बोला जा रहा है। रूस ने आज ही उसपर एक बड़ा मिसाइल हमला भी किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 March 2022 5:21 PM GMT (Updated on: 1 March 2022 5:22 PM GMT)
kyiv blast
X

राजधानी कीव औऱ खारकीव में हमला (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का खूनी हमला जारी है। जैसे – जैसे समय बीत रहा है, रूसी हमले की त्रीवता बढ़ती जा रही है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर एक औऱ भीषण हमला बोला है। इसबार रूस ने राजधानी कीव को निशाने पर लेते हुए वहां के टीवी टॉवर पर एय़रस्ट्राइक किया है। इसके बाद से यूक्रेन में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप हो गया है। रूस अब पूरी तरह से यूक्रेन को बाकी दुनिया से अलग करने की कवायद में जुट गया है। मंगलवार को ही रूस ने यूक्रेन के दो बड़े शहरों राजधानी कीव औऱ खारकीव में हमला बोला है।

खारकीव पर बढ़ा हमला
Attack on Kharkiv escalates

रूस द्वारा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर जबरदस्त हमला बोला जा रहा है। रूस ने आज ही उसपर एक बड़ा मिसाइल हमला भी किया है। इस हमले के जद में अस्पताल और आवासीय परिसर भी आए हैं। इस हमले में 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

रूस ने कल भी यहां पर रॉकेट दागा था, जिसमे 11 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई थी। यूक्रेनी सेना द्वारा मिल रहे कड़े प्रतिरोध से भड़का रूस अब मिसाइल हमलों के जरिए इस शहर पर कब्जा करने की कोशिश में है।

खारकीव यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, औधोगिक और शैक्षिक केंद्र

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना खारकीव के अंदर घुस चुके हैं। यहां की सड़कों पर दोनों सेनाओं के बीच जमकर फायरिंग हो रही है। खारकीव शहर की सोवियत इतिहास में अपनी एक विशेष पहचान है। 1654 में स्थापित खारकीव शहर को यूक्रेनी सोवियत समाजवादी राज्य का पहला राजधानी बनाया गया था। जिसे बाद में कीव ट्रांसफर कर दिया गया था। खारकीव यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, औधोगिक और शैक्षिक केंद्र है। यही वजह है कि रूस इस पर कब्जा कर संकेतों में एक बड़ी बढ़त हासिल करना चाहता है।

खारकीव में भारतीय की मौत

बता दें कि इससे पहले मंगवार को ही खारकीव में कर्नाटक के रहने वाले एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई थी। नवीन कुमार यहां मेडिकल के छात्र थे। जो खाने लेने के लिए बाहर निकले थे, इसी दौरान वो हमले का शिकार बने। उनके दोस्तों ने रूसी सैनिक पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story