×

Nuclear Attack Tension: रूस करने जा रहा अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन, US ने कहा-..तो अंजाम सोच लें

रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के समय से ही कई बार परमाणु हमले की धमकी दी है। हालांकि, उस वक्त रूस ने ये धमकी युद्ध में अमेरिका या नाटो सेनाके युद्ध में शामिल होने पर दी थी।

aman
Written By aman
Published on: 26 Oct 2022 9:52 AM GMT
russia ukraine war and nuclear attack tension putin use nuclear weapons
X

ब्लादिमीर पुतिन (Social Media)

Russia-Ukraine War With Nuclear Attack Tension : रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच दुनिया के कई देश सहमे हुए हैं। दरअसल, रूस ने दुनिया को चेतावनी दी है कि वो अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन करने जा रहा है। रूस ने अमेरिका को इस संबंध में आगाह किया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने रूस को यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि, यह 'अविश्वसनीय रूप से एक गलती होगी।'

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष इसी वर्ष 24 फ़रवरी से जारी है। धीरे-धीरे ये युद्ध परमाणु वॉर की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने Nuclear Deterrent Force को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। पुतिन के इस आदेश से दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है।

कहीं ये वजह तो नहीं?

दरअसल, रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध (Russia-Ukraine War) शुरू होने के समय से ही कई बार परमाणु हमले की धमकी दी है। हालांकि, उस वक्त रूस ने ये धमकी युद्ध में अमेरिका (USA) या नाटो सेना (NATO Army) के युद्ध में शामिल होने पर दी थी। मगर, बीते कुछ दिनों से यूक्रेन में परमाणु हमले की आशंका बढ़ गई है। इसके पीछे कई वजहें भी हैं। पहली वजह रूसी सेना का अचानक बेलारूस (Belarus) की जमीन का इस्तेमाल यूक्रेन से जंग में करना है। शायद रूस ने यह कदम परमाणु हमले को लेकर ही उठाया है।

आरोप-प्रत्यारोप जारी

वहीं, एक अन्य वजह ये भी संभव है कि बीते दिनों रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगाया था कि वह अपनी ही धरती पर 'डर्टी बम' (Dirty Bomb) का इस्तेमाल कर सकता है। मगर, यूरोपीय देशों (European Countries) ने रूस के इस आरोप को सिरे से खारिज किया। उनका कहना था कि, उल्टा रूस ही परमाणु हमले की तैयारी कर रहा है। इसीलिए जानबूझकर ही वह ऐसे आरोप लगा रहा है, ताकि इसकी आड़ में वह हमला कर सके।

इस वजह से लगने लगे अनुमान

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच परमाणु हमले की आशंका इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि कई देश अचानक अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ फौरन वापस आने की सलाह दे रहे हैं। इस तरह के बयानों के बाद पूरी दुनिया में इस बात को लेकर चिंता जाहिर की जा रही है कि अगर परमाणु हमला होता है तो बड़े पैमाने पर नरसंहार देखने को मिल सकता है।

व्हाइट हाउस की चेतावनी, भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

वहीं, व्हाइट हाउस (White House) की प्रेस सचिव कारीन जीन पियरे (Karine Jean-Pierre) ने कहा है कि, यूएस प्रेसिडेंट अपनी बात को लेकर स्पष्ट हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि रूस के लिए यूक्रेन में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना 'बड़ी गलती' होगी। रूस को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वहीं, 'डर्टी बम' के संभावित इस्तेमाल को उन्होंने रूस का झूठ करार दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story