Russia Ukraine War: रईस रूसी बिजनेसमैन की इंग्लैंड में रहस्यमय मौत

रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक बड़े रूसी बिजनेसमैन मिखाइल वाटफोर्ड का मृत शरीर इंग्लैंड में फांसी के फंदे से लटका पाया गया है। मिकाइल के दोस्तों का मानना है की उनकी हत्या की गयी है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 3 March 2022 9:03 AM GMT (Updated on: 3 March 2022 10:02 AM GMT)
Mikhail Watford
X

मिखाइल वाटफोर्ड (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में जारी युद्ध के बीच एक रईस रूसी तेल व्यवसाई की इंग्लैंड में रहस्यमय मौत हो गयी है। मिखाइल वाटफोर्ड (Mikhail Watford) नामक इस शख्स का शव ब्रिटेन के एक सबसे महंगे इलाके में अपने घर के गैरेज में फांसी पर लटका पाया गया।

66 वर्षीय मिखाइल वॉटफोर्ड का शव इंग्लैंड के सरे काउंटी में स्थित वर्जीनिया वाटर के वेंटवर्थ एस्टेट में एक माली को मिला। तीन बच्चों के पिता मिखाइल ने यूक्रेन में तेल रिफाइनरियों से बहुत दौलत बनाई थी फिर वह ब्रिटेन में रहने लगे थे और वहां एक रियल एस्टेट फर्म की स्थापना की थी।

पुलिस मिखाइल की मौत की अत्यंत गंभीरता के साथ जांच कर रही है। क्योंकि एक आशंका यह है कि वह रूस की एक हिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि रूस ने विदेश में रहने वालों अपने 'दुश्मनों' की एक हिट लिस्ट बनाई हुई है। ब्रिटेन में पहले भी निर्वासन में हुई कई मौतों से रूस का नाम जोड़ा गया है।

उसकी मौत कोई संयोग नहीं : मिखाइल के मित्र

मिखाइल के एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि उनकी मनःस्थिति यूक्रेन की स्थिति से प्रभावित हो सकती है और उनकी मृत्यु का समय और यूक्रेन पर आक्रमण निश्चित रूप से कोई संयोग नहीं है। एक अन्य सहयोगी ने कहा कि मिखाइल की मृत्यु कई सवाल खड़े करती है। ब्रिटेन में रूसी नागरिकों और सहयोगियों की अन्य सभी संदिग्ध मौतों के बाद, यह स्वाभाविक है कि उनकी मृत्यु के बारे में अटकलें लगाई जाएंगी। वाटफोर्ड का असली नाम टॉल्स्टोशेया था लेकिन 2000 के दशक में ब्रिटेन में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

मिखाइल अपने एस्टोनियाई पत्नी जेन, उनके दो बच्चों और अपनी पहली शादी से एक बड़े बेटे के साथ वेंटवर्थ एस्टेट पर $33 मिलियन पौंड कीमत की हवेली में रहते थे। इस कपल के बारे में प्रतिष्ठित अखबार सन्डे टाइम्स ने भी एक लेख लिखा था जब वे 2015 में अपना घर बेच रहे थे। इस लेख में उन्होंने अपने निजी जेट और हवेली की अपनी शानदार जीवन शैली का बखान किया था। बाद में वह डॉर्मी हाउस में चले गए थे। यह एक विला था जिसमें अलग अलग अपार्टमेंट बने हुए थे। मिखाइल की रूसी मां उनमें से एक अपार्टमेंट में रहती थीं। जब मिखाइल का शव मिला तो वह घर पर ही थीं।

मिखाइल की मौत बहुत चौंकाने वाली है क्योंकि वह भुत शानदार जिन्दगी जी रहे थे। मिखाइल की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी जेन ने फेसबुक पर सिगार पकड़े हुए उसे किस करते हुए एक तस्वीर साझा की है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story