×

Russia-Ukraine War: रूस गंवा सकता है सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता, ब्रिटेन ने दिए संकेत

Russia-Ukraine War: ब्रिटेन ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ताकतवर और प्रतिष्ठित संस्था यानि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस को बाहर करने की बात कही है। ब्रिटेन ने कहा कि अगर उसके रवैये में बदलाव नहीं आता है तो इस विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 1 March 2022 3:22 PM GMT
britain has asked evicting russia from un security council
X

रूस गंवा सकता है सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता। (Photo- Social Media) 

Russia-Ukriane War: रूस ने यूक्रेन के साथ जंग (Russia-Ukraine) छेड़कर पश्चिमी दुनिया को सकते में डाल दिया है। लंबे समय तक हिटलर की नाजी विचारधारा के आग में धधका यूरोप एक बार फिर खूद को उसी रास्ते पर पा रहा है। यही वजह है कि वेस्ट के तमाम देश जल्द से जल्द बेकाबू रूस को नियंत्रित करने के लिए हर मुमकिन विकल्प पर चर्चा कर रहे हैं। यूक्रेन पर हमले (Russia attack on ukraine) के बाद रूस पर जबरदस्त आर्थिक प्रतिबंध लाद दिए गए हैं, फिर भी रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की आक्रमकता में तिनके मात्र की भी कमी नहीं आई है। ऐसे में पश्चिमी मुल्क रूस के अंतराष्ट्रीय राजनीति में कद को घटाने के विकल्प पर विचार करना शुरू कर दिया है। वेस्ट में रूस का सबसे बड़ा प्रतिदवंदी ब्रिटेन (Britain) ने इस ओर इशारा भी कर दिया है।

सुरक्षा परिषद से बेदखल हो सकता है रूस

तमाम आर्थिक प्रतिबंधों को लगाने के बावजूद रूस द्वारा जंग से पीछे नहीं हटने के रूख से अमेरिका औऱ उनके सहयोगी नाराज है। सबसे अधिक चिंता रूस विरोधी पश्चिम यूरोपीय देशों की है। उन्हें लगता है कि अगर राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Vladimir Putin) के इस आक्रमकता को नहीं रोका गया तो ये धीरे धीरे पूरे यूरोप को उसी तरह अपने आगोश में ले लेगा, जिस तरह हिटलर के समय हुआ था।

ऐसे में ब्रिटेन (Britain) ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ताकतवर और प्रतिष्ठित संस्था यानि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) से रूस को बाहर करने की बात कही है। ब्रिटेन (Britain) ने कहा कि अगर उसके रवैये में बदलाव नहीं आता है तो इस विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है। बता दें कि ब्रिटेन रूस के खिलाफ बेहद सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। ब्रिटेन (Britain) ने किसी भी रूसी जहाज को अपने बंदरगाह पर प्रवेश नहीं करने देने की बात कही है।

यूक्रेन भी कर चुका है यह मांग

इससे पहले रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने भी रूसी आक्रमण को नरसंहार की दिशा में उठाया गया पहला कदम बताते हुए उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) से बाहर करने की मांग की थी। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि, रूस ने बुराई का रास्ता चुना है। दुनिया को उसे संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।

क्या है सुरक्षा परिषद

संयुक्त राष्ट्र की सबसे ताकतवर राजनीतिक विंग संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में दुनिया के पांच सबसे ताकतवर देश शामिल हैं। ये सभी देश परमाणु संपन्न हैं। इनके पास विशाल आधुनिक और उन्नत सेना है। इस परिषद में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन (Britain) और फ्रांस है। इनके पास वीटो का अधिकार है। जो किसी भी अंतराष्ट्रीय फैसले को प्रभावित करने का अचुक हथियार है। इस ताकतवर संस्था से रूस का जाना निश्चित तौर पर उसके लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story