Russia-Ukraine War Cluster -Vacuum Bomb : बहुत खतरनाक है क्लस्टर-वैक्यूम बम, देखें रूस कैसे मचा रहा तबाही

तुर्की देश ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया हैं, दरअसल काला सागर का एक हिस्सा तुर्की के अधीन और इसी के चलते अपने हिस्से वाले काला सागर में तुर्की ने रूसी लड़ाकू जहाजों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगा दिया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 1 March 2022 3:36 AM GMT
Russia Ukraine Crisis:
X
रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War Cluster -Vacuum Bomb: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग के हालातों के मद्देनज़र स्थिति बेहद ही चिंताजनक बनी हुई है। रूस लगातार हमलावर होते हुए यूक्रेन के कई शहरों पर हमला बोल चुका है। ऐसे में यूक्रेन में यूक्रेन में तबाही की स्थित व्याप्त है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की पहल करने के चलते दुनियाभर के कई देश और संगठन अब रूस के खिलाफ खुलकर खड़े नजर आ रहे हैं तथा साथ ही उन्होनें रूस पर कड़े प्रतिबंधों को लागू करने की शुरुआत कर दी है।

तुर्की देश ने रूस पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया हैं, दरअसल काला सागर का एक हिस्सा तुर्की के अधीन और इसी के चलते अपने हिस्से वाले काला सागर में तुर्की ने रूसी लड़ाकू जहाजों के प्रवेश और आवागमन पर रोक लगा दिया है।

रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर जारी हमले को लेकर जानकरी उपलब्ध कराते हुए अमेरिका में मौजूद यूक्रेनी राजदूत ने बताया कि रूस ने यूक्रेन देश पर क्लस्टर और वैक्यूम बम सके हमला किया है, जो कि बेहद ही घातक साबित होते हैं। बीते दिन यूक्रेन द्वारा आंकड़े जारी कर बताया गया था कि रूसी हमले में अबतक 16 बच्चों समेत 352 लोगों की मौत हो चुकी है।


रूस-यूक्रेन के बीच जारी इस जंग में अमेरिका देश यूक्रेन के पक्ष में है और इसी के मद्देनज़र अमेरिका ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संयुक्त राष्ट्र के 12 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है, जिन्हें आगामी 7 मार्च तक अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र छोड़कर जाना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी संघ और मेटा ने लगाए कड़े प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन हमले के मद्देनज़र वैश्विक रूप से रूस पर कड़ी कार्यवाही कर प्रतिबंध लगाते हुए रूस को अंतर्राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप से निलंबित कर दिया गया है तथा इसी के साथ अब रूस से 2023 यूथ चैम्पियनशिप की मेजबानी भी छीन ली गई है। वहीं इसिक अतिरिक्त दूसरी ओर फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने भी रूस की ओर सख्त रवैया अपनाते हुए रूस की सरकारी मीडिया को फेसबुक और अन्य मेटा माध्यमों से ब्लॉक करने का निर्णय लिया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story