Russia Ukraine War: 4000 से अधिक रूसी सैनिक मार गिराए, यूक्रेन के उप रक्षामंत्री का बड़ा दावा

Russia Ukraine War: यूक्रेन के उप रक्षामंत्री हन्ना मलयार (Ukraine Deputy Defense Minister Hannah Malayar) ने रविवार को दावा करते हुए कहा कि रूस ने इस सैन्य कार्रवाई में अब तक अपने 4300 सैनिकों को गंवा दिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 27 Feb 2022 12:10 PM GMT
Russia Ukraine War: More than four thousand Russian soldiers killed, big claim of Deputy Defense Minister of Ukraine
X

रूस-यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media

New Delhi: हर गुजरते दिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) की त्रीवता बढ़ती जा रही है। इसी के साथ रोज नए खौफनाक मंजर सामने आ रहे हैं। रूसी हमले से अस्तव्यस्त हुआ यूक्रेन (ukraine news) ने इस बीच एक बड़ा दावा किया है। यूक्रेन के उप रक्षामंत्री हन्ना मलयार (Ukraine Deputy Defense Minister Hannah Malayar) ने रविवार को दावा करते हुए कहा कि रूस ने इस सैन्य कार्रवाई में अब तक अपने 4300 सैनिकों को गंवा दिया है। इसी के साथ यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) ने कई रूसी लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और टैंकों को भी नष्ट कर दिया है।

यूक्रेन मंत्री (Ukraine minister) का रूस को नुकसान को लेकर बड़ा दावा

इन दिनों दुनिया के तमाम अखबार और पोर्टल्स यूक्रेन में रूसी आक्रमण के खबरों से पटी पड़ी हैं। सोशल मीडिया (Social Media) से लेकर तमाम न्यूज संस्थानों में रूसी हमले का जिक्र हो रहा है। यूक्रेन से आने वाले खौफनाक तस्वीरें लोगों को परेशान कर रही हैं। लोग यूक्रेन में रूसी हमले का दंश झेल रहे लोगों की सुरक्षा के लिए दुआएं कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के उप रक्षामंत्री हन्ना मलयार ने एक बड़ा दावा किया है। अबतक यूक्रेन के नुकसान को लेकर हो रही बातों के बीच मलयार ने कहा कि रूसी सेना अबतक 4300 सैनिकों को इस सैन्य कार्रवाई में खो चुकी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए कहा कि यूक्रेन ने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media

यूक्रेन की गिरफ्त में 200 से अधिक रूसी सैनिक बंदी- हन्ना मलयार

यूक्रेन की गिरफ्त में फिलहाल 200 से अधिक रूसी सैनिक हैं, जिन्हें बंदी बनाया गया है। इसके अलावा यूक्रेनी सेना ने रूस के 16 विमान, 18 हेलिकॉप्टर, 102 टैंक, 540 से अधिक बख्तरबंद वाहनों, BUK-1 मिसाइल और 20 यूनिट से अधिक ऑटोमोटिव उपकरण को भी डैमेज किया है।

हन्ना मलयार ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि रूसी सेना को यूक्रेनी सेना की तरफ से जबरदस्त जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि वो बड़े शहरों पर कब्जा नहीं जमा पा रहे हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों द्वारा हथियार उठाए जाने के कारण भी रूसी सेना को जबरदस्त टक्कर मिल रहा है। हालांकि रूसी सेना लगातार राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। उसका लक्ष्य कीव पर नियंत्रण पाना है। कीव के बाहरी हिस्से में जबरदस्त रूसी औऱ यूक्रेनी सैनिकों के बीच संघर्ष जारी है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की: Photo - Social Media

यूक्रेन ने तीसरे स्थान पर वार्ता करने की पेशकश की

बता दें कि यूध्द के चौथे दिन रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहल खारकीव में घुस चुकी है। वहीं यूक्रेनी सरकार (Ukrainian government) ने रूस के साथ बेलारूस में किसी भी तरह की वार्ता करने से इनकार कर दिया है। यूक्रेन ने बेलारूस के बजाय किसी तीसरे स्थान पर वार्ता करने की पेशकश की है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story