×

Russia-Ukraine War: युद्ध के कारण जर्जर हो चुके यूक्रेन की मदद को आगे आया EU, 1 अरब यूरो का देगा कर्ज

Russia Ukraine War: मंगलवार को यूरोपीय संघ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को 1 अरब यूरो का नया आर्थिक सहायता पैकेज देने का निर्णय लिया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 July 2022 1:32 PM GMT
Russia Ukraine War
X

रूस-यूक्रेन युद्ध (फोटो : सोशल मीडिया )

Russia-Ukriane War: बीते पांच माह से चले आ रहे रूस – यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण जंग का अखाड़ा बना यूक्रेन लगभग जर्जर हो चुका है। संघर्ष के बीच यूक्रेन को पश्चिमी देशों से सहायता मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को यूरोपीय संघ (EU) ने युद्धग्रस्त यूक्रेन को 1 अरब यूरो का नया आर्थिक सहायता पैकेज देने का निर्णय लिया है। संघ में शामिल 27 देशों के वित्त मंत्री ने 1 बिलियन यूरो कर्ज के तौर पर देने की मंजूरी दे दी। इस प्रकार ईयू अब तक यूक्रेन को 2.2 बिलियन यूरो की मदद दे चुका है।

EU ने मई में यूक्रेन को 9 मिलियन यूरो तक अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय

दरअसल यूरोपीय संघ (The European Union) ने इस साल मई में यूक्रेन को 9 मिलियन यूरो तक की अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया था। 1 बिलियन यूरो का भुगतान उसी पहला का पहला हिस्सा है। धीरे – धीरे युद्ध में यूक्रेन की स्थिति को देखते हुए अन्य़ किस्त जारी किए जाएंगे। यूरोपीय संघ के राष्ट्रपति और चेक गणराज्य के वित्त मंत्री ज़ब्नेक स्टेनजुरा ने कहा कि यह यूक्रेन को तत्काल जरूरतों को पूरा करने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक धन देगा।

बता दें कि यूएस सहित सात देशों के समूह ने कीव को सैन्य सहायता प्रदान करने और रूस के खिलाफ व्यापक आर्थिक प्रतिबंध लगाने के अलावा यूक्रेन को अपनी अल्पकालिक वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने का वचन दिया है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और जर्मनी जैसे देश लगातार यूक्रेन को आर्थिक सहायता के साथ – साथ उन्नत किस्म के हथियार भी पहुंचा रहे हैं। ये अमेरिकी और पश्चिमी हथियारों का ही कमाल है कि अब तक पुतिन की सेना राजधानी कीव को अपने नियंत्रण में नहीं कर पाई है और रूसी सेना को लगातार जानमाल की भारी क्षति उठानी पड़ रही है।

जंग के बीच पुतिन ने खेला नया दांव

तमाम वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद यूक्रेन के खिलाफ जंग में पीछे हटने से इनकार करने वाले राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने अब एक नया दांव खेला है। उन्होंने सोमवार को यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता प्रदान करने के लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर दस्तखत किए हैं। नए नियम के बाद पुतिन ने यूक्रेनी नागरिकों से रूस की नागरिकता लेने की अपील की है।

उधर, यूक्रेन पर रूस का बमबारी जारी है। सोमवार को रूस ने डोनेट्स्क के अलावा यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर तीन रॉकेट दागे। इसमें करीब आठ लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, रूस इन दो शहरों पर कभी भी कब्जा जमा सकता है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story