×

Russia-Ukraine War: IAEA ने कहा, यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी हमले से कोई रेडिएशन लीक नहीं

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बोल दिया, जिससे परमाणु संयंत्र में आग लग गयी। जिसे लेकर भारी तबाही की आशंका व्यक्त की गई थी।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 4 March 2022 5:36 AM GMT (Updated on: 4 March 2022 6:27 AM GMT)
Russia-Ukraine War
X

रूस-यूक्रेन यूद्ध (फोटो :सोशल मीडिया ) 

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन यूद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते ज़ारी तनाव की स्थिति के बीच यूक्रेन पर रूसी सेना लगातार हमलावर है। ऐसे में रूसी हमले के चलते शुक्रवार को यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (nuclear power plant) में आग लग गई, इस आग के चलते एक बड़े धामके की आशंका व्यक्त की जा रही थी। हालांकि इस हमले के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र से कोई भी रेडिएशन के लीक ना होने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ अमेरिका द्वारा रूस पर लागू तमाम प्रतिबंधों को लेकर भी एक बयान सामने आया है। अमेरिका ने एक शर्त के तहत प्रतिबंधों को हटाने की बात कही है।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते हालात बेहद ही खराब स्थिति में पहुंच चुके हैं। प्रतिदिन की संख्या सैनिकों सहित कई मासूम लोगों और आम नागरिकों की जान युद्ध के चलते जा रही है। ऐसे में यूक्रेन पर हमलावर रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला बोल दिया, इस हमले के चलते हुई गोलीबारी में परमाणु संयंत्र में आग लग गयी थी, जिसे लेकर भारी तबाही की आशंका व्यक्त की गई थी, हालांकि इस हमले के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) IAEA का बयान सामने आया है। एजेंसी के मुताबिक इस हमले और परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लगने के चलते अभीतक कोई भी रेडिएशन के लीक होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है, यानी कि स्थिति नियंत्रण में है।

अमेरिका ने प्रतिबंध हटाने को लेकर रूस के समक्ष रखी शर्त

अमेरिका देश शुरुआत से ही दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के मद्देनज़र यूक्रेन की ओर से खड़ा है। इसी के चलते अमेरिका ने रूस पर कई कड़े प्रतिबंध भी लागू दिए हैं। इस बीच अमेरिका ने रूस के समक्ष एक शर्त के रूप में एक प्रस्ताव रखा है जिसको मानने के चलते अमेरिका दवा रूस पर लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। अमेरिका का कहना है कि यदि रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी युद्ध को खत्म करने का ऐलान कर दिया जाता है तो अमेरिका रूस पर लगे सभी प्रतिबंधों को समाप्त कर देगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story