Russia Ukraine War: रूस और अमेरिका के बीच बढ़ी तकरार, यूएस स्थित दूतावास से लौटेंगे रूसी अधिकारी

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अब अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूस ने अमेरिकी दूतावास को खाली करने का फैसला किया।

Krishna Chaudhary
Report Krishna ChaudharyPublished By Divyanshu Rao
Published on: 5 March 2022 2:46 PM GMT
Russia Ukraine War
X

अमेरिकी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Russia Ukaine War: मास्को. रूस औऱ यूक्रेन के बीच जैसे- जैसे यूध्द लंबा खींचता जा रहा है, वैश्विक तनाव भी उसी अनुपात में बढ़ता जा रहा है। कभी दुनिया के दो सबसे बड़े महाशक्ति रहे रूस और अमेरिका एक बार फिर आमने – सामने खड़े हैं। यूक्रेन के साथ भीषण जंग छेड़ने के कारण रूस पर अमेरिका समेत पश्चिम के तमाम देश आए दिन नए प्रतिबंधों की घोषणा कर रहे हैं। जिसने तनाव को और बढ़ा दिया है। इस बीच रूस ने अमेरिका स्थ्ति अपने दूतावास को खाली करने का फैसला ले लिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रूस ने वाशिंगटन स्थित अपने दूतावास के अधकारियों को वापस लौट आने का फरमान जारी किया है। ये अधिकारी एक विशेष विमान के जरिए मास्को लौटेंगे। अगर ऐसे होता है तो ये रूस औऱ अमेरिका के बीच तनाव का नया स्तर होगा, जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

दरअसल अमेरिका द्वारा लगातार रूस पर लादे जा रहे सख्त आर्थिक प्रतिबंधों से राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन बौखलाए हुए हैं। यूक्रेन को हथियारों और पैसों की मदद ने पुतिन को औऱ भड़का दिया है। बीते दिनों रूस द्वारा अमेरिका को रॉकेट इंजन की सप्लाई रोकने का कदम इसी का हिस्सा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो:सोशल मीडिया)

आज रात लौटेंगे रूसी राजनयिक

अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत को खारिज करते हुए रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वाशिंगटन में मौजूद सभी रूसी राजनयिकों को वापस स्वदेश बुला लिया गया है। इसके लिए आज शाम मास्को से वाशिंगटन के लिए एक विशेष उड़ान उड़ चुकी है। जो आज रात सभी राजनयिकों को वापस लेकर पहुंचेगी।

दरअसल अमेरिका द्वारा शुरू से ही रूस को लगातार युध्द छेड़ने पर गंभीर परिणाम भूगतने की चेतावनी दी जाती रही है। राष्ट्रपति बाइडन पुतिन के साथ युध्द शुरू होने से पहले फोन पर हुई बातचीत में इसे स्पष्ट भी कर चुके हैं। ऐसे में शीत युध्द के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच इस चरम पर पहुंचा मतभेद आगे क्या रूख अख्तियार करता है, दुनियाभर की नजर उसपर है।

वार्ताकार की हत्या

उधर यूक्रेन की एक न्यूज एजेंसी ने सनसनीखेज दावा किया है। न्यूज एजेंसी उक्रप्रावदा ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने अपने ही एक वार्ताकार की हत्या कर दी है। रूस से बातचीत कर रहे डेनिस किरीव को दगाबाजी के संदेह में यूक्रेनी सेना ने मार डाला। किरीव रूस के साथ अब तक हुए दो दौर की बातचीत में यूक्रेन की तरफ से शामिल थे।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story