Russia-Ukraine War: यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, ब्रेन स्टोक से गई जान

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक और भारतीय छात्र की ब्रेन स्ट्रोक होने की वजह से मौत हो गई।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 March 2022 12:48 PM GMT (Updated on: 2 March 2022 1:07 PM GMT)
Indian student dies in Ukraine
X

यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War:: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण जंग के बीच भारत के लिए एक औऱ दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबकि यूक्रेन में एक औऱ भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मृतक भारतीय छात्र चंदन जिंदल (Chandan Jindal) विनिस्तिया की मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढाई करते थे।

रिपोर्टस के अनुसार, 22 वर्षीय चंदन की तबियत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। जहां बुधवार को ब्रेन स्टोक से उनकी मौत हो गई। चंदन जिंदल पंजाब से ताल्लुक रखते थे।

यूक्रेन पर रूसी हमला जारी

यूक्रेन पर रूस का भीषण हमला जारी है। रूस लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) और उसके दूसरे सबसे बड़े शहर खार्कीव (Kharkiv) में बम बरसा रहा है। इन हमलों की जद में अब आवासीय परिसर भी आने लगे हैं। जिससे लोगों में जबरदस्त खौफ है। लाखों की संख्या में लोग यूक्रेन छोड़ पोलैंड की तरफ पलायन कर रहे हैं।

बीते 24 घंटे में हुए हमले में कम से कम 21 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 112 लोगों के घायल होने की भी खबर है। मंगलवार रात रूस ने राजधानी कीव स्थित टेलीविजन टॉवर पर एयरस्ट्राइक किया, जिससे यूक्रेन में टीवी चैनलों का प्रसारण ठप हो गया।

तीसरे विश्व युध्द की धमकी

इस बीच रूस ने एकबार फिर अमेरिका समेता पश्चिमी देशों को धमकी दी है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अगर तीसरा विश्व युध्द होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे। इस दौरान जमकर परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा।

रूसी विदेश मंत्री ने यूक्रेन के साथ चल रही जंग के लिए अमेरिका औऱ पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने रूस से किए वादे पूरे नहीं किए। इसलिए ये नौबत आई है। यूक्रेन शुरू से ही अमेरिका औऱ वेस्ट के देशों के इशारे पर नाच रहा है।

बताते चलें कि आज रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर की बैठक पोलैंड में होने जा रही है। बेलारूस में हुई पहली बैठक बेनतीजा निकलने के बाद इस बैठक को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story