यूक्रेन की तबाही का वीडियो: हर तरफ आग की लपटें, देखकर रो पड़ेंगे आप

Russia Ukraine Update: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का मैदान यूक्रेन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। जिसमें तमाम आवासीय क्षेत्र भी शामिल हैं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Vidushi Mishra
Published on: 16 March 2022 4:53 AM GMT
Ukraine war viral video
X

Ukraine war viral video (फोटो-सोशल मीडिया) 

Russia Ukraine Update: रूस और यूक्रेन के बीच जबर्दस्त युद्ध छिड़ा हुआ है। यूक्रेन के नागरिक ठिकानों पर भीषण बमबारी की जा रही है। यूक्रेन के अधिकारियों का आरोप है कि उसके 500 नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है जिन्हें रूसी सेना ने मारिओपोल में बंधक बना लिया है। कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति इस तबाही से हिल गए हैं और रूस के साथ सुलह के लिए रास्ता तलाश रहे हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का मैदान यूक्रेन का एक बड़ा हिस्सा बन गया है। जिसमें तमाम आवासीय क्षेत्र भी शामिल हैं। निर्दोष निहत्थे नागरिकों पर भीषण बमबारी से मानवता कराह उठी है। आपको बता दें कि युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से अब तक 30 लाख से अधिक नागरिक पलायन कर चुके हैं।

मारियूपोल से बीस हजार से अधिक लोग भागने में सफल रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है 500 फंसे हुए लोगों को रूसी सेना ने बंधक बना लिया है। रूसी सैनिकों ने मारियुपोल में एक अस्पताल को जब्त कर लिया है और मंगलवार देर रात दक्षिणी बंदरगाह शहर पर एक और हमले के दौरान लगभग 500 लोगों को बंधक बना लिया है।

देखें वीडियो

रूसी सैनिकों ने आसपास के घरों से 400 लोगों को क्षेत्रीय गहन चिकित्सा अस्पताल में खदेड़ दिया। अस्पताल में लगभग 100 डॉक्टर और मरीज भी हैं। सैनिक अस्पताल के अंदर मानव ढाल के रूप में उपयोग कर रहे हैं और किसी को भी जाने नहीं दे रहे हैं।

इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के चौथे सेना प्रमुख Maj. Gen. Oleg Mityaev को मार गिराया है। यूक्रेन में जगह जगह जलती इमारतें सेना की बख्तरबंद गाड़ियों का मलबा बिखरा हुआ है। स्कूल अस्पताल नागरिक आवास इस बमबारी से कोई भी सुरक्षित नहीं है।

रूस यूक्रेन युद्ध के तमाम वीडियो इस समय ट्रेंड कर रहे हैं जिन्हें युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों ने बनाकर इंटरनेट पर डाला है। दुनिया भर से युद्ध रोकने की अपील की जा रही हैं। लेकिन फिलहाल युद्ध थमता दिखाई नहीं दे रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story