×

यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे NATO, राष्ट्रपति ने दोबारा की अपील

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने नाटो से एक बार फिर अपील किया है कि यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जाए।

Krishna
Written By KrishnaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 6 March 2022 1:16 PM GMT
Volodymyr Zelenskyy
X

वोलोदोमिर जेलेंस्की (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया) 

Russia Ukraine Conflict : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 11वें दिन भी जारी है। इतने दिन गुजर जाने के बाद भी रूस के तेवर में जरा भी कमी नहीं आई है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन के नए-नए ठिकानों पर बम औऱ मिसाइलों से हमले बोल रही है। जंग के इस हालात ने यूक्रेन में मानवीय संकट खड़ा कर दिया है। अभी तक अपने दम पर अपने से कहीं गुना अधिक ताकतवर देश की सेना से लोहा ले रहा यूक्रेन बार-बार पश्चिम के अपने साथियों से सैन्य मदद की गुहार लगा रहा है। इसी क्रम में एकबार फिर यूक्रेन ने नाटो (NATO) से यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन (No-fly zone) घोषित करने की मांग की है।

यूक्रेन ने नो-फ्लाई जोन की दोहरायी मांग

बीते दिनों नाटो द्वारा यूक्रेन के नो– फ्लाई जोन घोषित करने की मांग ठुकराने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बार फिर अपनी मांग दोहरायी है। जेलेंस्की ने नो-फ्लाई जोन की अहमियत को समझाते हुए कहा कि रूस को रोकने के लिए ये बहुत जरूरी है। तब ही यूक्रेन के गांव औऱ शहरों पर बमबारी रूक सकेगी।

दरअसल इससे पहले लगातार यूक्रेन द्वारा नाटो से नो-फ्लाई जोन घोषित करने की मांग होते रही है। जिसपर बीते दिनों नाटो ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यूक्रेन को नो– फ्लाई जोन नहीं घोषित किया जाएगा। उसका मानना है कि अगर ऐसा किया गया तो रूस और भड़क जाएगा, जिससे परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ सकता है। इसके पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी यूक्रेन के इस मांग को खारिज कर चुके हैं। दोनों देशों का कहना है कि यूक्रेन में नो-फ्लाई जोन घोषित करने का मतलब है कि रूसी विमानों के घुसपैठ को रोकने के लिए नाटो के विमान को भेजना, जिससे पूरे यूरोप में युद्ध छिड़ सकता है।

वहीं नाटो के इनकार करने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। राष्ट्रपति वोलोदोमिर जेलेंस्की ने नाटो पर बरसते हुए कहा कि इसका मतलब रूस के लिए हरी झंडी है। अब रूस यूक्रेन के गांवों और शहरों पर बम बरसाते रहेगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story