×

Russia-Ukraine War: खारकीव पर रूस ने फिर दागी मिसाइल, कई लोगों के मरने की आशंका

Russia-Ukraine War: खारकीव में यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) से मिल रहे कड़े प्रतिरोध के बाद अब रूस ने उस पर बड़ा मिसाइल अटैक (Russia's big missile attack) किया है।

Krishna Chaudhary
Published on: 1 March 2022 3:31 PM GMT
Russia-Ukraine War: Russia again fired missiles at Kharkiv, many feared dead
X

खारकीव पर रूस ने फिर दागी मिसाइल: Photo - Social Media

Russia Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन पर भीषण हमला (russia ukraine war) जारी है। रूसी सेना (Russian army) ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव (city ​​kharkiv) को विशेष तौर पर अपना निशाना बना रही है। खारकीव में यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) से मिल रहे कड़े प्रतिरोध के बाद अब रूस ने उस पर बड़ा मिसाइल अटैक (Russia's big missile attack) किया है। इस हमले के जद में अस्पताल और आवासीय परिसर भी आए हैं। मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

खारकीव पर बढ़े रूसी हमले

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव को रूसी सेना कब्जे में लेने के लिए काफी कोशिश कर रही है। यूक्रेनी सेना द्वारा मिल रहे जबरदस्त प्रतिरोध के कारण उनकी कोशिश सफल नहीं हो पा रही है। खारकीव के बाहर दोंनो पक्षों के बीच जमकर गोलाबारी हो रही है। रूस ने कल भी यहां पर रॉकेट दागा था, जिसमे 11 यूक्रेनी नागरिकों की मौत (11 Ukrainian civilians killed) हो गई थी।

रूस का बड़ा मिसाइल अटैक: Photo - Social Media

खारकीव यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, औधोगिक और शैक्षिक केंद्र

यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, रूसी सेना खारकीव के अंदर घुस चुके हैं। यहां की सड़कों पर दोनों सेनाओं के बीच जमकर फायरिंग हो रही है। खारकीव शहर की सोवियत इतिहास में अपनी एक विशेष पहचान है। 1654 में स्थापित खारकीव शहर को यूक्रेनी सोवियत समाजवादी राज्य का पहला राजधानी बनाया गया था। जिसे बाद में कीव ट्रांसफर कर दिया गया था। खारकीव यूक्रेन का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, औधोगिक और शैक्षिक केंद्र है। यही वजह है कि रूस इस पर कब्जा कर संकेतों में एक बड़ी बढ़त हासिल करना चाहता है।

खारकीव में भारतीय की मौत (Indian death in Kharkiv)

बता दें कि इससे पहले मंगवार को ही खारकीव में कर्नाटक के रहने वाले एक भारतीय छात्र की गोलीबारी में मौत हो गई थी। नवीन कुमार यहां मेडिकल के छात्र थे। जो खाने लेने के लिए बाहर निकले थे, इसी दौरान वो हमले का शिकार बने। उनके दोस्तों ने रूसी सैनिक पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story