TRENDING TAGS :
Russia-Ukraine War: कीव पर कब्जे की तैयारी में जुटा रूस, सीमा पर कर रहा जबरदस्त बमबारी
Russia-Ukraine War: रूसी सेना (Russian army) द्वारा राजधानी पर भीषण बमबारी जारी है। इस बीच रूसी सेना नई रणनीति के तहत पहले कीव को चारों दिशाओं से घेरने की कोशिश कर रही है।
रूस-यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media
New Delhi: रूस और यूक्रेन के बीच जंग (russia ukraine war) अपने 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लेकिन अब तक रूस को यूक्रेन में अपेक्षित सफलता हाथ नहीं लग पायी है। यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) की तरफ से अकल्पनीय प्रतिरोध का सामना कर रहे रूसी बल लगातार राजाधनी कीव को अपनी गिरफ्त में लेने में जुटे हुए हैं।
रूसी सेना (Russian army) द्वारा राजधानी पर भीषण बमबारी जारी है। कीव (Kyiv) के अंदर घुसने की कोशिश कर रही रूसी सेना को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी सेना ने उसके कई टैंकों को तबाह कर दिया है। इस बीच रूसी सेना नई रणनीति के तहत पहले कीव को चारों दिशाओं से घेरने की कोशिश कर रही है।
ब्रोवरी बना जंग का अखाड़ा
रूसी सेना ने इसमें काफी हद तक सफलता भी पायी है। उसने उत्तर में इरपिन, पश्चिम में बुचा और मारियुपोल और पूर्व में ब्रोवरी पर भीषण बमबारी कर यूक्रेनी डिफेंस को पस्त कर दिया है। ब्रोवरी शहर अब रूस औऱ यूक्रेन के सैनिकों के बीच जंग का अखाड़ा बन गया है। ब्रोवरी में हरतरफ तबाही का मंजर है। कहीं रूसी सेना के टैंक जल रहें हैं तो कही इमारतें जलकर मलबे में तब्दिल होती नजर आ रही है। पूरा शहर तबाह हो चुका है। राजधानी कीव में यूक्रेनी सेना ने जबरदस्त घेराबंदी कर रखी है। जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि कीव में रूसी सेना का अभियान आसान नहीं होने वाला।
रूस-यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media
यूक्रेन पर हवाई हमलों की संख्या जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने राजधानी कीव पर महज चार दिनों के अंदर कब्जा करने का आदेश रूसी सेना को दिया था। लेकिन अभिय़ान में उतरने के बाद रूसी सेना के दांत खट्टे हो चुके हैं। उन्नत हथियार और एयर डिफेंस के बदौलत आसमानों से यूक्रेन पर आफस बरसाने वाली रूसी सेना को जमीन पर यूक्रेनी सेना से जबरदस्त टक्कर मिल रही है। यही वजह है कि इसने रूसी सत्ता प्रतिष्ठान को और नाराज कर दिया है। जिसके कारण यूक्रेन पर हवाई हमलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
रूस-यूक्रेन युद्ध: Photo - Social Media
बता दें कि यूक्रेन में जंग छिड़ने के साथ ही लोगों का पलायन शुरू हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, यूक्रेन छोड़ने वाले लोगों की संख्या 25 लाख तक पहुंच गई है। इसने यूरोप को दूसरे विश्व युध्द के बाद सबसे बड़े शरणार्थी संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।
taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022