Russia–Ukraine War: रूसी सेना ने मारियुपोल पर किया कब्जा, पुतिन बोले–हमने शहर को आजाद कर दिया

Russia–Ukraine War: लड़ाई के 56वें दिन रूसी आर्मी ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने खुद इसकी घोषणा की है।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 April 2022 11:49 AM GMT
Russia-Ukraine War: Russian army captured Mariupol, Putin said – we have liberated the city
X

रूसी सेना ने मारियुपोल पर किया कब्जा: Photo - Social Media

Moscow-Kyiv: रूस –यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध (Russia-Ukraine War) जारी है। लड़ाई के 56वें दिन रूसी सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रूसी आर्मी ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमने मारियूपोल शहर (Mariupol city) को आजाद कर दिया है। अंतराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि केवल अजोवस्टल प्लांट को छोड़कर पूरे मारियूपोल पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है।

बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से मारियूपोल का 90 प्रतिशत हिस्सा तबाह हो चुका है। बीते कुछ समय में यहीं पर रूसी सेना द्वारा भीषण हमला किया गया था। वहीं यूक्रेन ने रूस के इस ऐलान को मानने से इनकार कर दिया है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि जंग अभी भी जारी है। हम अन्य देशों से सहायता मांग रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वो मारियूपोल में मारे गए रूसी सैनिकों को रूस भेजने के लिए तैयार हैं।

रूस ने तेज किए हमले

रूस ने यूक्रेन पर एकबार फिर हमले तेज कर दिए हैं। रूस द्वारा यूक्रेन को दिए गए अल्टीमेटम पर कोई हरकत न होता देख एकबार फिर पुतिन की सेना ने यूक्रेन पर बम बरसाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को ही यूक्रेन में रूस ने 1100 हमले को अंजाम दिया। इसके अलावा रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी सेना से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए अब जमीन पर भाड़े के सैनिकों को उतार दिया है। पूर्वी यूक्रेन के डोनबास एरिया (Donbass Region of Eastern Ukraine) में भाड़े के 20 हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। रूस ने अपनी सेना की अघोषित टुकड़ी वैगनर ग्रुप के जरिए सीरिया, लीबिया और जॉर्जिया से इन भाड़े के सैनिकों को तैनात किया है।

Photo - Social Media

दरअसल, एक अनुमान के मुताबिक, जंग में रूसी सेना को अप्रत्याशित नुकसान का सामना करना पड़ा है। अब तक उसके 20 हजार से अधिक सैनिक लड़ाई की भेंट चढ़ चुके हैं। रूसी सैनिकों के बढ़ते मौत के आंकड़े को देखते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने अब भाड़े के सैनिकों को यूक्रेनी सेना के खिलाफ उतार दिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में ऐसे रिपोर्ट्स की भरमार है जिसमें सीरिया और लीबिया जैसे युद्धग्रस्त देशों के नागरिक पैसों के लिए रूस के लिए जंग ल़ड़ने यूक्रेन जा रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र की अपील

संयुक्त राष्ट्र ने रूस और यूक्रेन से अविलंब जंग रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (UN Secretary-General Antonio Guterres) ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए उनसे आमने–सामने बैठकर बात करने की अपील की है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी ऐसी ही अपील की है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story