×

Russia-Ukraine War: गहराता जा रहा युद्ध का संकट, जानें दोनों देशों की सैन्य क्षमता, कौन किसपर पड़ेगा भारी

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के 11 शहरों पर हमले की खबर के साथ युद्ध की शुरुआत हो चुकी है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 24 Feb 2022 10:09 AM GMT
Russia-Ukraine war
X

रूस और यूक्रेन की क्या है सैन्य क्षमता (फोटो :सोशल मीडिया )

Russia-Ukraine War: रूस (Russia) द्वारा यूक्रेन (Ukraine) पर हमले की घोषणा के बाद से रूस-यूक्रेन संकट (Russia-Ukraine crisis) अब युद्ध का रूप लेने के साथ ही और अधिक तेजी से संकट में तब्दील होता जा रहा है। इस मामले में अब कोई भी शांतिपूर्वक वार्ता और अन्य प्रकार से हल निकलने के आसार समाप्त हो चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना (Russian army)ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला बोल दिया है तथा इसी के अनुरूप यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ ही यूक्रेन के 11 शहरों पर हमले की खबर के साथ युद्ध के समाचारों की शुरुआत हो चुकी है।

हालांकि यूक्रेन ने भी रूसी सेना ((Russian army) का जमकर सामना करते हुए जवाबी हमला बोल दिया है, यूक्रेन ने आधिकारिक रूप से जवाबी हमले की जानकरी देते हुए कहा था कि उसने रूस के 5 लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। बीते समय में ही रूस ने करीब 2 लाख की संख्या में अपने सैनिक यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर दिए थे, जिसके चलते ही युद्ध के हालात उत्पन्न होने शुरू हो गए थे।

दोनों देशों ने एक दूसरे पर हावी होने के उद्देश्य से अपनी पूरी सैन्य ताकत झोंक दी है। रूस जिस तेज़ी से यूक्रेन पर हमलावर होता नजर आ रहा है, यूक्रेन भी उसके जवाब में अपनी क्षमता के अनुरूप जवाबी हमला करता देखा जा रहा है।

जानें दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं के बारे में

सैनिक बल (Army force)

किसी भी देश की सैन्य ताकत में हथियारों और लड़ाकू वाहनों से कहीं ज़्यादा आवश्यक होते हैं सैनिक। इसके अनुरूप यदि सैनिक संख्या की बात करें तो रूस के पास सक्रिय सैनिकों की संख्या करीब 8.5 लाख है तो वहीं यूक्रेन (Ukraine Army force) के रूस (Russian Army force) की तुलना में मात्र 2 लाख सैनिक ही हैं। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के पास लगभग 2.5 लाख रिजर्व सैन्यकर्मी भी मौजूद हैं, जिनका आवश्यक रूप से इस युद्ध में इस्तेमाल किया जाएगा।

साथ ही यूक्रेन के पास मौजूद 50,000 अर्धसैनिक बल की तुलना में रूस के पास 2.5 लाख की अर्धसैनिक बल क्षमता है।

थल सेना बल

ज़मीनी लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण साबित होने वाले टैंक की बात करें तो यूक्रेन के साथ 2,596 टैंक मौजूद हैं तो वहीं रूस के पास 12,420 टैंक क्षमता है। साथ ही यूक्रेन के 12,303 बुलेटप्रूफ वाहनों की तुलना में रूस के पास 30,122 बुलेटप्रूफ वाहन हैं। रूस के पास मौजूद 6,574 स्वचालित तोपखाने और 7,571 तोपों की तुलना में यूक्रेन के पास 1,067 स्वचालित तोपखाने और 2,040 तोपें मौजूद हैं।

वायु सेना बल (Air Force)

यूक्रेन के पास मौजूद 318 विमान की तुलना में रूस के पास कुल 4,173 विमान मौजूद हैं। इसी के साथ रूस के पास 772 लड़ाकू विमान मौजूद हैं तो यूक्रेन के पास महज 69 लड़ाकू विमान ही हैं तथा रूस के पास मौजूद 544 लड़ाकू हेलीकॉप्टर की तुलना में यूक्रेन के पास मात्र 34 लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं।

नौ सेना बल (naval force)

यूक्रेन के 38 की तुलना में रूस के नौसैनिक बेड़े की संख्या 605 है। वहीं दूसरी ओर रूस के पास 1 विमानवाहक पोत, 15 विध्वंसक और 70 पनडुब्बियां भी हैं, जिसकी तुलना में यूक्रेन की विमानवाहक पोत, विध्वंशक और पनडुब्बियों की संख्या शून्य है।

इन आंकड़ों के आधार पर यूक्रेन सेना की तुलना में रूसी सेना कही अधिक ताकतवर और हावी है। इसके चलते रूस से टक्कर मोल लेने के लिए यूक्रेन को अन्य देशों की मदद के साथ ही अधिक मसक्कत करने की आवश्यकता पड़ेगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story