Russia-Ukraine War: यूक्रेन के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला जारी, खारकीव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर दागे रॉकेट

Russia-Ukraine War: रूस की एक विशाल सैन्य टुकड़ी कीव की ओर बढ़ रही है। साथ ही न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला जारी है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 March 2022 4:24 PM GMT
Kharkiv Nuclear Research Center
X

खारकीव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला जारी है। रूस लगातार यूक्रेन के महत्वपूर्ण जगहों को निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन के शहर जहां रूसी मिसाइल और रॉकेट हमले से मलबे में तब्दिल होते जा रहे हैं वहीं यूक्रेन के गांव भी आसमानी आग के गोले का सामना कर रहे हैं। रूस इतने भी नहीं रूका है वो लगातार यूक्रेन के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमले कर रहा है। इसी कड़ी में यूक्रेन ने अब खारकीव स्थित न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर रॉकेट से हमला किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अबतक रूस ने बंदरगाह शहर खेरसान, न्यूक्लियर प्लांट, खारकीव और मारियुपोल को अपने कब्जे में ले चुका है। इसके अलावा राजधानी कीव पर भीषण बमबारी जारी है। रूस की एक विशाल सैन्य टुकड़ी कई दिनों से कीव की ओर बढ़ रही है।

पुतिन जंग समाप्त करने को तैयार लेकिन...

अंतराष्ट्रीय नेताओं से बाचतीत में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने जंग समाप्त करने को लेकर बात कही है। लेकिन इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं। तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयेप एरदोगोन से बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर यूक्रेन हथियार डालता है और मास्को के सभी शर्तों को मानता है तब वो युध्द खत्म करने पर राजी हैं। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि जब तक यूक्रेन ऐसा नहीं करेगा, वे पीछे नहीं हटेंगे। यही बात वो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी कह चुके हैं।

उधर रूस के इस कदम की चौतरफा आलोचना हो रही है। रविवार को ईसाईयों के सर्वोच्च धर्मगुरू पॉप फ्रांसिस ने भी यूक्रेन में रूसी कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने इसे 'आँसू और खून की नदियों' का वाला ऑपरेशन बताया, जो कि एक योजना के अनुसार चल रहा था और इसे शेड्यूल किया गया था।

वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से रूस को रोकने में सैन्य मदद करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर रूस के खिलाफ यूक्रेन को वे मजबूत सहायता नहीं देते हैं तो कल उनके दरवाजे पर जंग दस्तक देगी। दरअसल नाटो समेत अन्य सभी रूस विरोधी देश यूक्रेन को सैन्य मदद देने से इनकार कर चुके हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story