×

Russia Ukraine War: रूस ने तोड़ा डैम, यूक्रेन के 80 इलाकों में मच सकती है तबाही...जेलेंस्की ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

Russia-Ukraine War : एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि यूक्रेन का ये डैम एक परमाणु संयंत्र के पास है। मॉस्को और कीव दोनों ने बांध के विनाश के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 6 Jun 2023 5:29 PM GMT (Updated on: 6 Jun 2023 5:44 PM GMT)
Russia Ukraine War: रूस ने तोड़ा डैम, यूक्रेन के 80 इलाकों में मच सकती है तबाही...जेलेंस्की ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
X
यूक्रेन का टूटा डैम (Social Media)

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन के बीच बीते डेढ़ वर्षों युद्ध जारी है। इस जंग के क्या परिणाम आएंगे इसका अंदाजा लगाना अभी मुश्किल हैं। लेकिन, ये भी सच है कि हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यूक्रेन की जेलेंस्की सरकार ने अब रूस पर उसके विशाल डैम नष्ट करने के आरोप लगाए हैं। यूक्रेन ने ये भी कहा कि, बांध टूटने से युद्ध क्षेत्र में बाढ़ का पानी फैल गया है। 80 इलाकों में तबाही मच सकती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने इस हमले के बाद एक बैठक की। उन्होंने यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा तथा रक्षा परिषद को भी तलब किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि, यूक्रेन का ये बांध एक परमाणु संयंत्र (Ukraine Nuclear Plant) के पास है। मॉस्को और कीव दोनों ने बांध को नष्ट करने के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा (Ukrainian FM Dmytro Kuleba) ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, 'रूस ने हजारों नागरिकों की जान खतरे में डालते हुए कखोव्का बांध को नष्ट कर दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि, ये एक जघन्य युद्ध अपराध है।'

कई गांव में घुसा पानी, बड़े क्षेत्र में बाढ़ का खतरा

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि, अगले 5 घंटों में पानी गंभीर स्तर तक जा पहुंचा। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने अपने टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें कहा गया कि, 5 घंटे में पानी गंभीर स्तर तक पहुंच सकता है। निप्रो के पश्चिमी तट पर 10 गांव और खेरसॉन शहर का एक हिस्सा भी बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है। उन इलाकों के लोगों ने सरकार से निकासी का आग्रह किया है।

क्या कहा यूक्रेन के गृहमंत्री ने?

यूक्रेन का कहना है कि, इस बाढ़ की वजह से न्यूक्लियर पावर प्लांट को भी नुकसान पहुंचेगा। यूक्रेन के गृहमंत्री ने मंगलवार को कहा कि, देश के दक्षिण में निएपर नदी पर बने काखोवका डैम पर रूस की तरफ से हमला किया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी

यूक्रेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया। जिसमें विस्फोट से प्रभावित बांध को दिखाया गया। तेजी से पानी के बहाव को देखा जा सकता है। वीडियो में वहां कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। डैम टूटने को वो लोग काफी खतरनाक बता रहे हैं। कुछ ही घंटों में जलस्तर मीटर भर बढ़ गया।

ये बांध क्यों रखता है महत्व?

जानकारी के लिए बता दें कि, कखोव्का बांध यूक्रेन की विशाल निप्रो नदी पर बना है। विशेष रूप से 2014 में मास्को ने इस पर कब्जा कर लिया था। ये बांध क्रीमिया प्रायद्वीप (Crimean Peninsula) को पानी की आपूर्ति करता है। लेकिन, यूक्रेनी सेना ने 2022 के अंत में रूस से इसे वापस ले लिया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story