लाशों का ढेर बना यूक्रेन: आज रूस हमले में मारे गये 20 लोग, बढ़ता जा रहा मौतों का आंकड़ा

Russia-Ukraine War: रूस की तरफ से गुरुवार को यूक्रेन पर किए हमले में आज 21 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 17 March 2022 5:30 PM GMT
Russia Ukraine War
X

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- ट्विटर) 

Russia-Ukraine War: बीते 21 दिनों से रूस औऱ यूक्रेन के बीच जंग (Russia-Ukraine War) जारी है। जैसे-जैसे युद्ध लंबा खींचता जा रहा है, यूक्रेन पर रूसी हमले (Ukraine-Russia Crisis) की त्रीवता भी बढ़ती जा रही है। इसी के साथ यूक्रेन में मानवीय संकट भी गंभीर होता जा रहा है। रूसी हमले का शिकार अब बड़ी संख्या में यूक्रेन की असैन्य आबादी बन रही है। जंग के 22वें दिन रूस ने यूक्रेन के तीन शहरों को अपना निशाना बनाया है। ताजा मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, रूसी सेना ने ईस्टर्न यूक्रेन के एक शहर में भारी गोलीबारी की है, जिसमें 21 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।

यूक्रेन के तीन बड़े शहरों पर हमला

रूसी हमले (Russia Attack) ने लगभग पूरे यूक्रेन को तबाह कर दिया है। रूसी रॉकेट औऱ मिसाइल के हमलों ने यूक्रेन के प्रमुख शहरों को मलबे के ढेर में तब्दिल कर दिया गया है। यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के तीन बड़े शहरों, राजधानी कीव, खारकीव और मारियूपोल में जबरदस्त बमबारी की है। यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव शुरू से ही जबरदस्त रूसी हमले झेल रहा है। अब तक ये शहर तकरीबन तबाह हो चुका है, फिर भी इसपर रूसी हमला जारी है।

वहीं, मारियूपोल के डिप्टी मेयर (Deputy Mayor of Mariupol) ने कहा कि रूसी हमले के कारण 80 से 90 प्रतिशत तक शहर का हिस्सा तबाह हो चुका है। रूस अब इन शहरों के आवासीय क्षेत्रों को भी निशाना बनाने लगा है। जिससे आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या बढ़ती जा रही है। यूक्रेन ने रूस पर जानबूझकर नागरिक क्षेत्र और बच्चों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के अनुसार, अबतक इस जंग में 108 बच्चों की मौत हो चुकी है।

जल्द हो सकता है सीजफायर

रूस औऱ यूक्रेन (Russia-Ukraine Tension) के बीच कई दौर की वार्ता असफल होने के बाद एकबार फिर शांति स्थापित होने की आस जगी है। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक दोनों देश जल्द एक समझौते पर पहुंच रहे हैं। समझौता के परवान चढने के बाद सीजफायर का ऐलान हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, समझौते में यूक्रेन रूस को नाटो में न शामिल होने का भरोसा देगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story