Russia Ukraine Update: अब यूक्रेन का ये शहर रूस के निशाने पर, भीषण धमाकों से सहमे लोग, लगातार जारी है बमबारी

Russia Ukraine War Update: यूक्रेन के कई मुख्य शहरों को निशाना बनाते हुए रूस ने शनिवार को ल्वीव शहर पर भीषण बम-धमाके किए।

Vidushi Mishra
Written By Vidushi Mishra
Published on: 27 March 2022 2:58 AM GMT
Russia - Ukrain War
X

रूस और यूक्रेन जंग। (फोटो-सोशल मीडिया)

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को अबतक एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में अभी तक रूस यूक्रेन के बाहरी इलाको को निशाना बना रहा था, लेकिन अब कई हफ्तें बीत जाने के बाद यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर भी ताबड़तोड़ हमले करना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं रूस पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। बड़ी साजिश चलते हुए उसने अब उत्तरी अटलांटिक महासागर में अपनी न्यूक्लियर पनडुब्बियों को तैनात कर दिया हैै।

यूक्रेन के कई मुख्य शहरों को निशाना बनाते हुए रूस ने शनिवार को ल्वीव शहर पर भीषण बम-धमाके किए। इन धमाकों से इधर-उधर जान बचाने के लिए छुपे हुए लोगों में खौफ बना हुआ है। हर दिन युद्ध थमने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों पोलैंड की यात्रा पर हैं।

मारियुपोल में स्थिति गंभीर

रूसी हमलों का शिकार हो रहे यूक्रेन का चर्नीहीव शहर भी लगभग मलबे के ढेर में परिवर्तित हो गया है। मौजूदा हालात ये हो गए हैं कि यहां रह रहे लोग पीने के लिए पानी के लिए तरस रहे हैं। खाने की तलाश में हमलों के बीच सेे जान पर खतरा लेते हुए अपनों के लिए निकल रहे हैं।

दूसरी तरफ यूक्रेन की राजधानी कीव से जानकारी मिली है कि कीव के मेयर ने कुछ घंटे पहले घोषित किए गए कर्फ्यू को रद्द कर दिया। फिलहाल उन्होंने इसकी कोई स्पष्ट वजह भी नहीं बताई है। इस पर उन्होंने कहा कि रूसी सेना से घिरे शहर मारियुपोल में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आगे मारियुपोल के मेयर ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन में फ्रांस के राजदूत से नागरिकों को निकालने के विकल्पों के बारे में बात की थी, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा था कि वह रूस को लोगों को छोड़ने में मदद करने की योजना का प्रस्ताव देंगे।

यूक्रेन में जारी युद्ध के दूसरा महीना शुरू हो गया है। ऐसे में भयावह होते रूसी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इधर शनिवार को पश्चिमी शहर ल्वीव के पास का इलाका विस्फोटों से दहल उठा। बता दें, यह शहर शरणार्थियों का एक गंतव्य है, जो अब तक बड़े हमलों से काफी हद तक बचा हुआ था। लेकिन अब यहां भी लोगों बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

अभी भी रूस ने यूक्रेनी शहरों पर बमबारी करना लगातार जारी रखा है। बताया जा रहा कि शनिवार को ल्वीव में करीब दो लाख शरणार्थी शरण लिये हुए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story