Russia-Ukraine War: रोमानिया से हिंडन पहुंचा कार्गो प्लेन, यात्रियों को गुलाब देकर हुआ अभिनंदन

Russia-Ukraine War: बता दे कि बीते 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था। हमले के बीच फंसे हजारों विद्यार्थी व लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार ने अभियान चलाया।

Paras Jain
Report Paras JainPublished By Ragini Sinha
Published on: 3 March 2022 6:38 AM GMT (Updated on: 3 March 2022 7:03 AM GMT)
Russia Ukraine update news
X

यात्रियों को गुलाब देकर किया अभिनंदन 

Russia-Ukraine War : यूक्रेन (attack on Ukraine) पर रूसी हमले के बाद कई दिन रोमानिया (Romania) में ठहरी बागपत (Baghpat) के बड़ागांव की निहारिका (niharika in Badagaon) दोस्तों संग कारगो प्लेन (Cargo) ने सुबह 9 बजे हिंडन एयरपोर्ट (Hindon Airport) पर पहुंच गयी है। जिनका एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को गुलाब देकर अभिनंदन किया।

लोगों संग एयरपोर्ट के लिए बस से रवाना किया था

बता दे कि बीते 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया था। हमले के बीच फंसे हजारों विद्यार्थी व लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार ने अभियान चलाया। यूक्रेन के यूआने में बागपत के खेकड़ा तहसील क्षेत्र के बड़ागांव की रहने वाली निहारिका भी स्वदेश आने के लिए साथियों संग निकल पड़ी। कई घंटों की जद्दाेजहद के बाद निहारिका रोमानिया पहुंची। सोमवार से ठहरी निहारिका व उसके दोतों को बुधवार रात एंबेसी ने सैकड़ों लोगों संग एयरपोर्ट के लिए बस से रवाना किया। रात करीब दो बजे रोमानिया से प्लेन में सवार हुए। करीब सात घंटे बाद सुबह नौ बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर पहुंचा। स्वदेश लौटने के प्लेन में सवार सभी यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं था।

सभी यात्रियों का गुलाब से स्वागत

एयरपोर्ट पहुंचने पर स्टाफ ने सभी यात्रियों का गुलाब का फूल देकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभी अपने अपने घर की तरफ निकल पड़े। बेटी के सकुशल वापस लौटने पर परिवार व ग्रामीणों ने भारत सरकार का आभार जताया है। पिता श्रीओम त्यागी का कहना है कि जो अपने देश के लिए भारत सरकार कर रही है किसी दूसरे देश की सरकार ने अपने लोगों के लिए नहीं किया। युद्ध के बीच भारतीय लोगों को रूस की सेना ने बचाते हुए बाहर निकाला। इससे बड़े गर्व की बात देश के लिए और क्या हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story