×

Russia Ukraine War: 6 दिन में मार गिराए 6 हजार रूसी सैनिक, जेलेंस्की का बड़ा दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब तक 6 हज़ार रूसी सैनिकों को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया है।

Krishna
Written By KrishnaPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 2 March 2022 12:41 PM GMT
Volodymyr Zelenskyy
X

वोलोदिमीर जेलेंस्की (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine War) अपने चरम पर पहुंच चुका है। तमाम वैश्विक दवाबों को नकारते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन में खौफनाक हमलों को अंजाम दे रहे हैं। इन हमलों ने यूक्रेन में तबाही ला दी है। इस दौरान यूक्रेनी सेना भी अपने से कहीं अधिक ताकतवर रूसी सेना को कड़ी चुनौती पेश कर रही है। दोनों पक्षों की तरफ से लगातार एक दूसरे को बड़ा नुकसान पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक दावा फिर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने किया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीते छह दिनों में 6000 हजार रूसी सैनिक जंग में मारे जा चुके हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में रूसी लडाकू विमान औऱ टैंकों को तबाह किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को पुतिन के खिलाफ लड़ना होगा। जब तक यूक्रेनी शहरों पर रूसी बम और मिसाइल के हमले होते रहेंगे, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है। बता दें कि बीते 24 घंटे में रूस ने हमले औऱ तेज कर दिए हैं। रूस ने खारकीव के अलावा राजधानी कीव पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। बीते 24 घंटे में हुए हमले में कम से कम 21 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 112 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

रूस का दावा

उधर, रूस भी यूक्रेन में अपने कार्रवाई को लेकर बड़ा दावा कर रहा है। यूक्रेनी में रूसी मूल के लोगों की सुरक्षा के नाम पर जंग छेड़ने वाले रूस ने कहा कि खेर्सोन शहर पर कब्जा जमा लिया है। रूस लगातार कह रहा कि जबतक यूक्रेन उनकी बातों पर सहमत नहीं होगा तब तक जंग जारी रहेगी।

दूसरी तरफ अंतराष्ट्रीय हलकों में रूस के खिलाफ अन्य देश तेजी से लामबंद हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जैसे ही रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बोलना शुरू किया, 100 के करीब राजनयिकों ने उनका बहिष्कार करते हुए मीटिंग छोड़कर बाहर चले गए। वहीं विश्व बैंक ने 3 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता यूक्रेन को देने का ऐलान किया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story