×

Russia Vs Ukraine Update: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के प्रयोग की अनुमति

Russia Vs Ukraine Update: रुसी संसद के उपरी सदन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल की मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) भारतीय समयानुसार आज रात 11:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 22 Feb 2022 5:52 PM GMT
Russia Vs Ukraine Update: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के प्रयोग की अनुमति
X

Russia Vs Ukraine Update: रूस और यूक्रेन (ukraine crisis) के बीच चल रहा विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। इस बीच रुसी संसद के उपरी सदन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल की मंजूरी दे दी है। वहीं दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) भारतीय समयानुसार आज रात 11:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (president vladimir putin) ने मंगलवार को संसद से देश के बाहर सैन्य बल के प्रयोग की अनुमति मांगी थी। रूस की संसद ने राष्ट्रपति पुतिन को इस बात की मंजूरी दे दी है कि वह देश के बाहर सेना का इस्तेमाल कर सकते हैं। बात दें कि इसके लिए रूस के ऊपरी सदन ने इसकी मंजूरी राष्ट्रपति को दे दी है।

पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मिली मान्यता

दरअसल, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क और लुगंस्क को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया है। अमेरिका एक्शन में आ गया है तो वहीं ब्रिटेन ने भी रूस पर कुछ नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी आज यूक्रेन मसले पर मीटिंग हुई।

Photo - Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन

इससे पहले साढ़े 12 बजे का समय निर्धारित किया गया था लेकिन पुतिन के एक्शन के बाद बाइडेन के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। व्हाइट हाउस ने साढ़े 11 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन (US President Joe Biden addressed to the nation) का समय निर्धारित किया है। बता दें कि संबोधन के दौरान बाइडेन रूस पर प्रतिबंध का ऐलान कर सकते हैं। यूक्रेन संकट को लेकर ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिया। ब्रिटेन ने रूस के 5 बड़े बैंको को बैन कर दिया।

अमेरिका दुनिया को लामबंद करने में जुटा

वहीं, जर्मनी ने रूसी पाइपलाइन प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया। उधर, जापान ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। दरअसल, रूस के खिलाफ अमेरिका दुनिया को लामबंद करने में जुट गया है। उधर, रूस की संसद ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सैन्य कार्रवाई करने की इजाजत दे दी है। रूसी मीडिया के मुताबिक, LPR और DPR में मिलिट्री ऑपरेशन हो सकता है।

Photo - Social Media

रूस का यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का प्लान- नाटो

नाटो (NATO) ने कहा है कि रूस का यूक्रेन पर पूरी ताकत से हमले का प्लान है। इसके लिए हमारे 100 से ज्यादा फाइटर जेट अलर्ट पर है। इस बीच नाटो चीफ ने कहा है कि पुतिन के जवान बैरक से बाहर निकल चुके हैं। रूसी जवान यूक्रेन पर हमला करने के लिए तैयार हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story