×

Russia-Ukraine War: बौखलाए रूस की वेस्ट को चेतावनी, परमाणु हथियारों से होगा तृतीय विश्व युद्ध

Russia-Ukraine War: रूस लगातार तृतीय विश्व युद्ध और परमाणु युद्ध का प्रयोग कर वेस्ट को चेतावनी दे रहा है। यूक्रेन पर रूसी हमले का आज आठवां दिन है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Deepak Kumar
Published on: 3 March 2022 1:46 PM GMT
Russia Ukraine War Russia warns of a third world war with nuclear weapons
X

रूस की वेस्ट को चेतावनी, परमाणु हथियारों से होगा तृतीय विश्व युद्ध। (Photo- Social Media)

Russia-Ukraine War: वैश्विक आर्थिक प्रतिबंधों से बौखलाया रूस लगातार तृतीय विश्व युद्ध (third World war) औऱ परमाणु युध्द (nuclear war) जैसे शब्दों का प्रयोग कर वेस्ट को चेतावनी दे रहा है। यूक्रेन (Ukraine) पर रूसी हमले का आज आठवां दिन है, इतने दिन बाद भी यूक्रेन (Ukraine) पर निर्णायक बढ़त न हासिल कर पाने को लेकर रूसी नेताओं में जबरदस्त खीझ है। ऐसे में एकबार फिर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी देते हुए कहा कि तृतीय विश्व युध्द परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा।

बौखलाए रूस की वेस्ट को चेतावनी

अमेरिका (America) समेत पश्चिम के तमाम देश रूस पर भयानक आर्थिक शिकंजा कसते जा रहे हैं। सैन्य रूप से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ताकतवर मुल्क रूस से अमेरिका समेत अन्य विरोधी देश सीधे ठकराने से बच रहे हैं। लिहाजा उन्होंने मास्को के अर्थव्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने पर रूस और भड़क गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने चेतावनी देते हुए कहा कि तृतीय विश्व युध्द (third World war) परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये पश्चिमी देशों के नेताओं के दिमाग में परमाणु युध्द (nuclear war) का विचार लगातार घुम रहा है, न कि रूसियों के दिमाग में। हम आपको बताना चाहते हैं कि रूस किसी भी तरह के उकसावे की अनुमित नहीं देगा, जिससे हमारा संतुलन बिगड़े।

एटमी हथियार पाना चाहता है यूक्रेन

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) ने यूक्रेन पर हमला (Russia Attack on Ukraine) बोलते हुए कहा कि वो एटमी हथियार पाना चाहता है। जिसे रूस कभी नहीं होने देगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) द्वारा एटमी हथियार प्राप्त करने की योजना रूस औऱ उनके पड़ोसी देशों के लिए एक बड़ा खतरा होगा। लिहाजा यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई जरूरी है।

इससे पहले भी रूसी विदेश मंत्री लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) परमाणु युध्द (nuclear war) की चेतावनी दे चुके हैं। रूस द्वारा अपने परमाणु निवारक बलों को तैयार रखने के आदेश देने के बाद यूरोप में संकट औऱ गहरा गया है। बता दें कि रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु हथियारों का जखीरा है। इसके साथा – साथ बैलिस्टिक मिसाइलों का भी उसके पास बड़ा भंडार है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story