×

Ukrainian Army Black Magic: यूक्रेनी सेना कर रही 'काला जादू', रूसी मीडिया का दावा

इस बिल्डिंग के वीडियो में मलबे के टुकड़े, धूल से ढके फर्नीचर, कई किताबों और आधिकारिक दिखने वाले दस्तावेजों को दिखाया गया है।अंत में वीडियो एक कागज के एक टुकड़े पर केंद्रित होता है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By aman
Published on: 6 May 2022 9:32 AM GMT
russian media claims ukrainian army is doing black magic
X

रूस की सेना (फाइल फोटो) 

Ukrainian Army Black Magic : यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) पर काला जादू (Black Magic) करने का आरोप लगाया गया है। रूसी मीडिया (Russian media) आउटलेट्स ने बताया, कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बल काला जादू कर रहे हैं। यूक्रेनी सैन्य मुख्यालय के अंदर इस्तेमाल किए गए काले जादू के सबूत मिले हैं। इन सबूतों में से एक को 'शैतानी मुहर' के रूप में बताया गया है।

रूसी मीडिया हाउस आरआईए नोवोस्ती का दावा है, कि उसके पत्रकारों ने पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य इकाई के मुख्यालय (Military Headquarters) में काले जादू के सबूत खोजे हैं।

दीवार पर मिली शैतानी मुहर

आरआईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि सैन्य इकाई के मुख्यालय की दीवार पर एक शैतानी मुहर मिली थी, जो बुरी आत्माओं के बारे में जुड़ाव पैदा करती है। जो फोटो जारी की गई है उसमें दीवार पर भित्ति चित्र दिखाई देता है। ये एक सिगिल की तरह है। सिगिल काला जादू करने वालों द्वारा विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली एक प्रकार की जादुई मुहर होती है। इसके बीच में एक चक्र है और इसके नीचे "ज़ीन" शब्द लिखा है। आरआईए ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस बिल्डिंग की तस्वीरें साझा की हैं।

क्या होता है 'सिगिल'?

एक रूसी संस्कृतिविद् ने आरआईए से बातचीत में कहा, कि सिगिल एक जादुई प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसका क्या अर्थ है, निश्चित रूप से कहना मुश्किल है। लेकिन इसमें आप अराजकता के उल्टे संकेत और 'एसएस' के हिस्से दोनों को देख सकते हैं। यह सर्कल के एकदम बाएं हिस्से में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। इसमें हिब्रू अक्षर 'ज़ैन' जर्मन में लिखा गया है, जिसका अर्थ है तलवार या हथियार।

रिपोर्ट में और क्या?

आरआईए के मुताबिक, यूक्रेन के सैनिक खून के जादू से हथियारों को पवित्र करने के लिए इस जगह पर जमा हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यालय के निर्देशों के बीच उन्हें यूक्रेनी सुरक्षाबलों से डोनबास में नुकसान के बारे में एक दस्तावेज मिला। दस्तावेज़ पर खून की रेखाएं हैं। हालांकि, ऐसा कोई निशान कहीं और नहीं है।

वीडियो में ये दिखा

इस बिल्डिंग के वीडियो में मलबे के टुकड़े, धूल से ढके फर्नीचर, कई किताबों और आधिकारिक दिखने वाले दस्तावेजों को दिखाया गया है। अंत में यह वीडियो एक कागज के एक टुकड़े पर केंद्रित होता है जो लाल तरल पदार्थ के साथ सना प्रतीत होता है। ये खून है या कुछ और, ये स्पष्ट नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story