×

Russian plane: साइबेरिया में मिला लापता रूसी यात्री विमान, सभी यात्री सुरक्षित

Russian plane: बीते शुक्रवार को लापता हुआ रूस का छोटा यात्री विमान (Russian Flight) खोज लिया गया है।

Anshul Thakur
Report Anshul ThakurPublished By Shweta
Published on: 16 July 2021 2:14 PM GMT
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Russian plane: बीते शुक्रवार को लापता हुआ रूस का छोटा यात्री विमान (Russian Flight) खोज लिया गया है। जानकारों ने बताया था कि, रूस का यह विमान साइबेरिया (Siberia) में उड़ान के दौरान लापता हो गया था। जिसे अब साइबेरिया में खोज लिया गया है। एजेंसी ऑफिसर ने यह भी बताया कि प्लेन में सवार सारे 19 यात्री और क्रू मेंबर्स जिंदा है। बताया जा रहा है कि विमान के एक इंजन फेल हो जाने से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।

इस मामले में पहले इमरजेंसी मिनिस्ट्री (Emergency Ministry) ने बताया था कि, Antonov An-28 पैसेंजर प्लेन का साइबेरिया के टॉम्स शहर के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल टूट गया और विमान लापता हो गया है। इस विमान में 14 यात्री मौजूद हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल है। इसी के साथ पांच क्रू मेंबर्स भी विमान में सवार थे। मिनिस्ट्री ने बताया था कि विमान की तलाश साइबेरिया में की जा रही थी।

यह प्लेन एंटोनोव कंपनी का था। An-28 सोवियत डिजाइन वाले इस तरह के प्लेनों का इस्तेमाल कुछ ही देश करते हैं। जिनमें रूस भी शामिल है। इस प्लेन ने बीते शुक्रवार को केद्रोवोये कस्बे से टॉम्स शहर के बीच उड़ान भरी थी। वहीं 10 दिन पहले रूस में 28 लोगों को जा ले जा रहा प्लेन का भी एयरपोर्ट से तकरीबन 10 किमी दूरी पर ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कनेक्शन टूट गया था। जिसके कारण प्लेन समुद्र में क्रैश हो गया था। इस प्लेन क्रैश (Plane Crash) में सभी 22 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी।


Shweta

Shweta

Next Story