×

मास्को के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रू मेंबर सहित 71 यात्रियों की मौत

Rishi
Published on: 11 Feb 2018 2:39 PM GMT
मास्को के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रू मेंबर सहित 71 यात्रियों की मौत
X

मॉस्को : रूस में एक यात्री विमान रविवार को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, "विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।"

हवाई परिवहन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद उनका रेडियो संपर्क सारातोव एयरलाइंस के विमान से टूट गया था।

एजेंसी ने बताया, "सारातोव एयरनाइंस के विमान (उड़ान संख्या 730) ने मॉस्को से ओस्र्क के लिए मॉस्को के समयानुसार 14.21 बजे उड़ान भरी थी। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।"

एजेंसी के अनुसार, "उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था। दुर्घटना मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की जिले में हुई।"

तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story