Russia-Ukraine Update: यूक्रेन के हालात अभी और खौफनाक होंगे, रूसी राष्ट्रपति की बड़ी चेतावनी

Russia-Ukraine Update: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा है कि यूक्रेन शर्ते नहीं मानेगा तो सबसे बुरा अभी भी आना बाकी है।"

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 March 2022 4:53 PM GMT
Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर जमाया कब्ज़ा, US ने बेलारूस पर लगाया प्रतिबंध
X

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Russia-Ukraine Update: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा है कि यूक्रेन द्वारा रूस की शर्तों को स्वीकार करने से इनकार का अर्थ है "सबसे बुरा अभी भी आना बाकी है।"

पुतिन ने कहा है कि मास्को का लक्ष्य राजनयिक या सैन्य तरीकों से यूक्रेन पर "पूर्ण नियंत्रण" लेना है। रूस के राष्ट्रपति(Russian President Vladimir Putin Warns) ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ 90 मिनट की फोन बातचीत में कहा कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। ये फोन कॉल पुतिन ने की थी।

यूक्रेन को न्यूट्रल बनाना

उन्होंने दोहराया कि मास्को का उद्देश्य यूक्रेन को न्यूट्रल बनाना और नाजीवाद का खात्मा करना है। एक फ्रेंच अधिकारी ने ये बताते हुये कहा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने जवाब दिया था कि पुतिन एक "बड़ी गलती" कर रहे हैं जिसकी दीर्घकालिक कीमत रूस को भारी पड़ेगी।

फ्रेंच अधिकारी ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Vladimir Putin Warns) ने हमें आश्वस्त करने के लिए जो कहा, उसमें कुछ भी नहीं था।" मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि वह "खुद से झूठ बोल रहे हैं" और उनका देश "अलग-थलग, कमजोर और बहुत लंबे समय तक प्रतिबंधों के अधीन" रहेगा।

पूरे यूक्रेन को जब्त करना चाहते हैं पुतिन

मैक्रों ने कहा कि "यूक्रेन नाजी शासन नहीं है और यूक्रेन के बारे में पुतिन की दृष्टि वास्तविकता का सामना नहीं कर रही है।" उन्होंने शपुतिन को चेतावनी(Russian President Vladimir Putin Warns) दी कि वे अपनी हरकतों से अपने ही देश को दंडित कर रहे हैं।" कॉल के बाद, मैक्रोन का मानना ​​है कि आने वाले समय में मानवीय संकट और "बदतर होना" है और पुतिन पूरे यूक्रेन को जब्त करना चाहते हैं।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मायखायलो पोडोलीक ने कहा है कि यूक्रेन के वार्ताकार रूस के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंच गए हैं। उन्होंने तत्काल युद्धविराम और मानवीय गलियारों की मांग की ताकि नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़ने की अनुमति मिल सके।

उधर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मास्को, यूक्रेन के ऐसे किसी बुनियादी ढांचे को रहने नहीं देगा जो रूस को धमकी देता है। उन्होंने यूक्रेन में रासायनिक और जैविक प्रयोगशालाएं होने, और नाटो पर वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story