×

रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 8 छात्रों की मौत, वीडियो वायरल

रूस के पर्म शहर की एक यूनिवर्सिटी में सुबह एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य लोग घायल हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Kumar
Published on: 20 Sep 2021 10:04 AM GMT
Firing at Perm University of Russia
X

रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग। (Social Media)

रूस की एक यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य 14 लोग घायल हो गए। रूस के पर्म में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोली से बचने के लिए छात्रों और टीचर्स ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। बचने के लिए कुछ लोगों ने बिल्डिंग से छलांग भी लगा दी। हमलावर को मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर इसी पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र हो सकता है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस पर्म यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी का एक वीडियो सामने आने से सनसनी फैला दी है।

फायरिंग के पीछे का मकसद नहीं हुआ साफ

हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। फायरिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। पर्म शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 700 मील पूर्व में स्थित है। रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के सोशल मीडिया ने सोमवार की सुबह परिसर में मौजूद सभी लोगों को सचेत किया कि अगर संभव हो तो परिसर को छोड़ दें या खुद को एक कमरे में बंद लें।

हालांकि रूस के गृह मंत्रालय ने पहले एक बयान में बताया था कि बंदूकधारी हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। बाद में उसके मारे जाने की खबर आई। घटना के बाद जांच समिति ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गोलीबारी और इमारत से भागने की कोशिश में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके की घेराबंदी कर चलाया सघन जांच अभियान

पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी प्रेस सर्विस के अनुसार, अज्ञात अपराधी ने एक गैर-घातक बंदूक का इस्तेमाल किया। यूनिवर्सिटी के छात्रों और कर्मचारियों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया और यूनिवर्सिटी ने उन लोगों से परिसर छोड़ने का आग्रह किया जो ऐसा करने की स्थिति में थे। हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं। इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story