×

Sabse Bada Aatanki Hamla: आतंकवाद के इतिहास की सबसे भयानक घटना, सुने पूरी कहानी

Sabse Bada Aatanki Hamla: इस भयावह हमले में करीब 3,000 लोग मारे गए और दुनिया भर की सुरक्षा नीतियां बदल गईं...

Shivani Jawanjal
Published on: 2 March 2025 5:18 PM IST
Sabse Bada Aatanki Hamla 9 11 Terrorist Attacks Information in Hindi
X

Sabse Bada Aatanki Hamla 9 11 Terrorist Attacks Information in Hindi (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Sabse Bada Aatanki Hamla: सितंबर 2001 का दिन अमेरिकी (America) इतिहास में एक दर्दनाक और महत्वपूर्ण तारीख है, जब अल-कायदा द्वारा समन्वित आत्मघाती हमलों की एक श्रृंखला ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हिला दिया। इस हमले में चार वाणिज्यिक यात्री विमानों को हाइजैक किया गया था, जिनमें से दो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकराए, एक पेंटागन में और चौथा पेन्सिल्वेनिया में क्रैश हो गया। इस हमले ने न केवल अमेरिका को बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया और वैश्विक राजनीति को हमेशा के लिए बदल दिया।

हमले की योजना और तैयारी (9/11 Terrorist Attack History in Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9/11 हमलों के पीछे अल-कायदा का हाथ था, जिसका नेतृत्व ओसामा बिन लादेन द्वारा किया गया था। इस हमले की योजना अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) ने 1990 के दशक में ही बनानी शुरू कर दी थी। ओसामा बिन लादेन मुस्लिम देशों में अमेरिकी हस्तक्षेप से नाराज था और उन्होंने अमेरिका से बदला लेने का फैसला किया। इस हमले की योजना बनाने में कई महीने लगे, जिसमें आतंकवादियों ने अमेरिकी विमानों को हाइजैक करने की पूरी तैयारी की।

मुहम्मद अत्ता (Mohammed Atta) के नेतृत्व में 19 आतंकवादियों को यह काम सौपा गया था। इनमें से 15 आतंकवादी सऊदी अरब से थे, जबकि दो संयुक्त अरब अमीरात के सदस्य थे, एक मिस्र से और एक लेबनान से था। इन आतंकवादियों ने अमेरिका में प्रवेश करने के लिए वीजा प्राप्त किया और फिर अमेरिकी उड़ान प्रशिक्षण स्कूलों में प्रशिक्षण लिया ताकि वे विमान उड़ाने की कला सीख सकें।

हमले में इस्तेमाल किए गए विमान

हमले के लिए चार अमेरिकी यात्री विमानों को हाईजैक किया गया:-

• अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 (Boston से Los Angeles जा रही थी)

• यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175 (Boston से Los Angeles)

• अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77 (Washington से Los Angeles)

• यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93 (Newark से San Francisco)

इन विमानों को हाईजैक करने के बाद आतंकवादियों ने इन्हें हथियार की तरह इस्तेमाल किया और अमेरिका की महत्वपूर्ण इमारतों पर आत्मघाती हमले किए।

हमले का पूरा घटनाक्रम (9/11 Terrorist Attack Details)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सुबह 8:46 AM, पहला विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर से टकराया:- अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11, जिसमें 92 लोग सवार थे, को आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया और न्यूयॉर्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी टावर से टकराया। यह हमला स्थानीय समय के अनुसार 8:46 बजे हुआ था। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि इमारत के ऊपरी हिस्से में आग लग गई और कई मंजिलें ध्वस्त हो गईं। इस हमले के बाद, लोगों ने इसे एक दुर्घटना समझा, लेकिन जब 17 मिनट बाद दूसरा विमान दक्षिणी टावर से टकराया, तो यह स्पष्ट हो गया कि यह एक जानबूझकर किया गया आतंकी हमला है।

सुबह 9:03 AM, दूसरा विमान साउथ टॉवर से टकराया:- इस घटना के कुछ ही मिनटों बाद यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 175, जिसमें 65 लोग सवार थे वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के साउथ टॉवर से टकरा दिया। इस टक्कर से साउथ टॉवर में भयानक विस्फोट हुआ और चारों तरफ तबाही मच गई। इस हमले ने दोनों टावरों में आग लगा दी और लोगों को बचने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

सुबह 9:37 AM, तीसरा विमान पेंटागन पर गिरा:- अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 77, जिसमें 64 लोग सवार थे, को अपहरणकर्ताओं ने वॉशिंगटन डी.सी. के रक्षा मुख्यालय पेंटागन से टकरा दिया। इस हमले से पेंटागन का एक हिस्सा ढह गया और कई लोग मारे गए।

सुबह 10:03 AM, चौथा विमान पेंसिल्वेनिया में गिरा:- यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 93, जिसमें 44 लोग सवार थे, को भी वाशिंगटन डी.सी. की ओर मोड़ दिया गया था। लेकिन इस विमान के बहादुर यात्रियों ने आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष किया और उन्हें कॉकपिट पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं लेने दिया। इसी संघर्ष के कारण विमान पेंसिल्वेनिया के एक खाली मैदान में क्रैश हो गया। यह माना जाता है कि यह विमान संयुक्त राज्य अमेरिका कैपिटल या व्हाइट हाउस को निशाना बनाने वाला था।

हमले के बाद का विनाश


वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का गिरना:- दूसरे हमले के ठीक 56 मिनट बाद, सुबह 9:59 AM पर साउथ टॉवर पूरी तरह गिर गया। इसके बाद 10:28 AM पर नॉर्थ टॉवर भी गिर गया, जिससे न्यूयॉर्क शहर धूल और मलबे से भर गया। इन दोनों गगनचुंबी इमारतों के गिरने से हजारों लोग मलबे में दब गए।

अमेरिका में दहशत और अफरा-तफरी:- हमले के बाद पूरे अमेरिका में अफरा-तफरी मच गई। सभी उड़ानें तुरंत रोक दी गईं और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन में आपातकाल लागू कर दिया गया।

राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की प्रतिक्रिया:- हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश (George W. Bush) ने इसे अमेरिका पर "युद्ध जैसी स्थिति" बताया और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की।

हजारों लोगों की मौत और आर्थिक नुकसान

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9/11 हमला इतिहास की सबसे भयानक आतंकवादी घटनाओं में से एक था, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। हमलों में करीब 3000 लोग मारे गए, जिनमें विमानों पर सवार सभी लोग, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में काम करने वाले लोग और पेंटागन में मौजूद सैन्यकर्मी शामिल थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए।

दोनों ट्विन टावर्स ढह गए और आसपास की कई इमारतें नष्ट हो गईं। पूरा शहर धुएं से भर गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर राहत कार्य चलाया गया। अमेरिका को $10 बिलियन से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।

हमले के बाद की प्रतिक्रियाएं

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

9/11 हमलों के बाद, अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध की घोषणा की। इस अभियान के तहत, अमेरिका ने अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ हमला किया और ओसामा बिन लादेन को मारने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। हमले के जवाब में अमेरिका ने अफगानिस्तान पर आक्रमण (War on Terror) किया और अल-कायदा को नष्ट करने के लिए युद्ध छेड़ दिया। ओसामा बिन लादेन को 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सैनिकों द्वारा मार दिया गया था।

इसके अलावा, अमेरिका ने अपनी सुरक्षा नीतियों में भी बड़े बदलाव किए। एयरपोर्ट सुरक्षा को मजबूत किया गया और आतंकवाद की रोकथाम के लिए कई कानून बनाए गए। 9/11 के बाद से अमेरिका ने इराक पर भी हमला किया, जिसे बाद में विवादास्पद बताया गया।

हमले के सांस्कृतिक और राजनितिक प्रभाव

9/11 हमलों ने न केवल अमेरिकी समाज पर बल्कि पूरी दुनिया पर गहरा प्रभाव डाला। यह हमला आतंकवाद के खिलाफ एक वैश्विक अभियान की शुरुआत का प्रतीक बन गया। कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ साझा रुख अपनाया और सुरक्षा सहयोग बढ़ाया।

इसके अलावा, 9/11 ने अमेरिकी संस्कृति में भी बदलाव लाया। इसने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत किया और लोगों को एकजुट किया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह पर आज एक स्मारक बनाया गया है, जो उन लोगों की याद में है जिन्होंने अपनी जान गंवाई थी।

वैश्विक सुरक्षा नीतियों में बदलाव

इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर भी बदलाव हुए। वैश्विक सुरक्षा नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए, जिससे हवाई अड्डों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। आतंकवादियों को पकड़ने और संभावित हमलों को रोकने के लिए गुप्त एजेंसियों को अधिक शक्तियां प्रदान की गईं। इसके अलावा, कई देशों ने आतंकवाद विरोधी कानून बनाए ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

9/11 हमले ने दुनिया को एक नए युग में प्रवेश कराया, जहां आतंकवाद एक प्रमुख चुनौती बन गया। यह हमला न केवल अमेरिका के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण सबक था। इसने हमें सुरक्षा की महत्ता और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता को समझाया। आज भी, 9/11 की यादें हमें सतर्क और एकजुट रखने का काम करती हैं।

Admin 2

Admin 2

Next Story