×

Sania Shoaib Controversy: सानिया शोएब की प्रेम कहानी में किसी तीसरे ने डाली दरार?

Sania Shoaib Controversy: पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर बताया गया है कि सानिया शोएब के इस अलगाव की वजह शोएब की बेवफाई है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani Lal
Published on: 9 Nov 2022 5:11 AM GMT
Sania Mirza and Shoaib Malik
X

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक (photo: social media ) 

Sania Shoaib Controversy: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की एक सीमा पार की प्रेम कहानी है लेकिन अब उनमें अलगाव की अफवाहें फैल रही हैं। पति-पत्नी होने के 12 साल बाद वे दोनों अब एक साथ नहीं रह रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर तैरती खबरों में बताया गया है कि इस अलगाव की वजह शोएब की बेवफाई है। अफवाह है कि शोएब किसी शो की शूटिंग के दौरान ये बेवफाई कर बैठे थे। दूसरी ओर सानिया मिर्जा ने कुछ ऐसी पोस्ट डाली हैं जिनमें इशारों इशारों में रिश्ते में खटास की बात झलकती है। सानिया ने एक पोस्ट में लिखा था - "टूटे दिल वाले लोग कहाँ जाते हैं। अल्लाह को ढूंढने।" एक अन्य पोस्ट में उसने "खराब दौर" का जिक्र किया।

दूसरी तरफ हाल ही में शोएब मलिक निदा यासिर के "सहरी शो" में अभिनेता उशना शाह के साथ दिखाई दिए थे। इस शो में शोएब ने सानिया मिर्जा के बारे में बताया कि वह अपने बेटे को गोरा बनाने के लिए कुछ पारंपरिक प्रथाओं (टोटका) का पालन कर रही है।

लगता है कि सिनेमा में काम करने को लेकर भी कुछ मसला दोनों के बीच है। हाल में सानिया ने खुलासा किया था कि उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म में "आइटम नंबर" पेश करने का प्रस्ताव उनके एक करीबी मित्र साजिद खान ने दिया था। आइटम नम्बर की बात भी सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आई।

इस साल मई में एक टीवी शो में जब शोएब मलिक से पूछा गया कि अगर सानिया मिर्जा फिल्म इंडस्ट्री में आने का फैसला करती हैं तो वह किस अभिनेता के साथ डेब्यू नहीं करेंगी। इस पर क्रिकेटर शोएब मलिक ने अदनान सिद्दीकी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि हालांकि अदनान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैं नहीं चाहता कि सानिया उनके साथ कभी काम करें। शोएब ने कहा कि वह चाहते हैं कि सानिया शोएब के दोस्त हुमायूं सईद के साथ स्क्रीन शेयर करें।

हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट शो 'आस्क द पवेलियन' में शोएब मलिक से वकार यूनुस ने सानिया की टेनिस अकादमियों और उसकी लोकेशन के बारे में पूछा। इस पर शोएब ने कहा था कि "वास्तव में मुझे उनकी लोकेशन के बारे में सही जानकारी नहीं है। मैं कभी अकादमी नहीं गया।" शोएब के इस जवाब के बाद वकार यूनुस काफी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने शोएब मलिक से ये भी कहा कि आप किस तरह के पति हैं?

दुबई में रहते हैं

सानिया और शोएब मलिक को संयुक्त अरब अमीरात का गोल्डन वीज़ा मिला हुआ है। ये लंबी अवधि के निवास का वीज़ा होता है। भारत और पाकिस्तान के बीच की कड़वाहट को देखते हुए शोएब मलिक और सानिया मिर्जा दुबई में रहते हैं।

फरवरी 2019 में जब सानिया के पुत्र इज़हान का जन्म हुआ उस दौरान सानिया ने हैदराबाद में अपने परिवार के साथ लंबा समय बिताया था। उस दौरान भारत-पाक तनाव चरम पर होने के चलते उन्हें साथ रहने की व्यवस्था करने की आवश्यकता थी। इस परेशानी का हल यूएई के गोल्डन वीज़ा मिलने के साथ हल हो गई। दोनों पहले से ही दुबई में रहते हैं और वहां उनका एक घर है।

खेल में हार से निकली प्रेम कहानी

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की प्रेम कहानी ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई थी। वहां सानिया ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गई थीं जबकि पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा था। सानिया मिर्जा की जीवन के बहुत ही कठिन मोड़ पर थीं। उसने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी। इस घटना ने उसके जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया था।

सानिया और शोएब एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनकी मुलाकात 2004 में दिल्ली में हुई थी। और अब ऑस्ट्रेलिया में इस जोड़ी ने होबार्ट के एक रेस्टोरेंट में एक दूसरे से मिलने का फैसला किया। शोएब उसकी खूबसूरती और चार्म के दीवाने हो गए थे। इसलिए शोएब ने दूसरी मुलाकात के लिए सानिया का खेल देखने का फैसला किया। वह सिर्फ सानिया के लिए टेनिस कोर्ट गए थे। जल्द ही यह जोड़ा प्यार में दीवाना हो गया और 5 महीने की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। फिर 12 अप्रैल 2010 दोनों ने "कुबूल है" कह दिया। निकाह के पहले एक अन्य महिला ने शोएब पर अपनी पहली शादी का आरोप लगाया था। लेकिन फिर भी सानिया अपने प्रेम पर अडिग रही और शोएब से शादी कर ली।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story