×

अरे भाई संभल के! ये ऐप है सोशल मीडिया की नई 'सनसनी'

इन दिनों प्ले स्टोर पर सऊदी अरब के मैसेज एप्लिकेशन 'सराहा' ने तहलका मचा दिया है। करीब एक महीने पहले लॉन्च हुए इस एप को अबतक 30 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

tiwarishalini
Published on: 11 Aug 2017 10:24 AM GMT
अरे भाई संभल के! ये ऐप है सोशल मीडिया की नई सनसनी
X

नई दिल्ली: इन दिनों प्ले स्टोर पर सऊदी अरब के मैसेज एप्लिकेशन 'सराहा' ने तहलका मचा दिया है। करीब एक महीने पहले लॉन्च हुए इस एप को अबतक 30 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

प की ख़ासियत

- इस ऐप की सबसे ख़ास बात यही है कि आप किसी से भी अपने मन की बात कह सकते हैं, वो भी अपनी पहचान छुपाकर।

-इस ऐप के जरिए आप अपने प्रोफ़ाइल से लिंक किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेज सकते हैं।

-सबसे दिलचस्प बात यह है कि मैसेज पाने वाले को यह पता नहीं चलेगा कि ये मैसेज किसके पास से आया है।

- जाहिर है, इसका जवाब भी नहीं दिया जा सकता।

- और यही कारण है कि ये ऐप लोगों के बीच बहुत तेज़ी से लोकप्रिय होता जा रहा है।

सराहा का मतलब क्या है ?

- सराहा एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब 'ईमानदारी' होता है।

ऐप को बनाने वाले सऊदी अरब के 29 वर्षीय जेन अल-अबीदीन तौफ़ीक ने बताया कि वो आशावादी थे, सोच रहे थे की डाउनलोड की संख्या 1000 तक पहुंचेगी, लेकिन अब ये गूगल प्ले स्टोर पर ही 50 लाख से भी ऊपर पहुंच गई है।

- उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उत्पीड़न, शोषण या बुरा व्यवहार करने से रोकने की भी सख़्त व्यवस्था भी है। यहां ब्लॉक या फिल्टर करने की सुविधा भी मौज़ूद है।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story